Bokaro News: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक
संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है: प्रशांत कुमार सिन्हा
तेनुघाट में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बोकारो जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा हेतु झारखंड सरकार से 6 सूत्री मांगों को पूरा करने की अपील की गई। संगठन ने निर्णय लिया कि आगामी 1 मई को जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में पत्रकार भाग लेंगे। बैठक में दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी गई और सुरक्षा कानून न बनने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
तेनुघाट: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बोकारो जिला कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को तेनुघाट में आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा ने की। बैठक में आगामी 1 मई (मजदूर दिवस) के अवसर पर जमशेदपुर में आयोजित एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया गया।
साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई।इस दौरान एसोसिएशन की ओर से पत्रकार सुरक्षा से संबंधित 6 सूत्री मांगों को झारखंड सरकार से अविलंब पूरा करने की मांग की गई।बैठक में वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर कुमार एवं राजेंद्र महतो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि “पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। लगातार हो रही घटनाएं चिंता का विषय हैं, ऐसे में सरकार को शीघ्र ठोस कदम उठाने चाहिए।”

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित पत्रकारों में धनबाद जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, कानूनी सलाहकार सुभाष कटियार उर्फ राजा, बीरेंद्र प्रसाद, शैलेश चंद्र श्रीवास्तव, रतन कुमार सिन्हा, नरेश श्रीवास्तव, जितेन्द्र चौहान, प्यारेलाल, अनिल शर्मा, जीवन सागर, बॉबी राज, राज कुमार स्वर्णकार, रामेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित थे।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
- विष्णुगढ़ कांड से उठते सवाल, अपराध की चर्चा कम और भाजपा की अधिक
- नई भूमिका में दिख सकते हैं हरिवंश, मोदी दे सकते हैं कोई जिम्मेदारी
- हजारीबाग विष्णुगढ़ कांड: मासूम से दरिंदगी ने हिलाया देश
- अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान
- कुपोषण और आदिवासी बच्चे: योजनाएं कागजों पर ही?
- अब हत्या नहीं, 25–75 राउंड की फायरिंग से बनाया जा रहा डर का साम्राज्य
