जमशेदपुर: फरार हत्यारोपी नान्टु सैनी दबोचा गया, पुलिस को बड़ी कामयाबी

आरोपी ने बदल ली थी पहचान, कई राज्यों में छिपता रहा

जमशेदपुर: फरार हत्यारोपी नान्टु सैनी दबोचा गया, पुलिस को बड़ी कामयाबी
सिदगोड़ा पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Jamshedpur के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 के हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार आरोपी नान्टु सैनी उर्फ मन्टु सैनी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी लगातार अपनी पहचान बदलकर अलग-अलग राज्यों में छिपा हुआ था।

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुए हत्या के एक पुराने मामले में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी नान्टु सैनी उर्फ मन्टु सैनी उर्फ बंगाली को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। यह हत्या मार्च 2021 में आपसी विवाद के दौरान हुई थी, जिसके बाद से आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

घटना के बाद नान्टु सैनी ने अपनी पहचान छिपा ली थी और अलग-अलग राज्यों में ठिकाना बदलकर रह रहा था। उसने अपना पुराना निवास भी छोड़ दिया था और उसका परिवार भी कहीं और शिफ्ट हो गया था। पुलिस पिछले काफी समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। खासकर पिछले डेढ़ वर्ष से तकनीकी सेल की मदद से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि आरोपी मानगो थाना क्षेत्र स्थित सिटी इन होटल के आसपास देखा गया है। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा और मानगो थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर 25 मार्च की रात उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे अगले दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई के लिए सिदगोड़ा थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने सूझबूझ और रणनीति के साथ बिना किसी हंगामे के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें Palamu News: संयुक्त बिहार सरकार के पूर्व खनन मंत्री लक्ष्मण राम का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में एक अन्य सह-आरोपी राजकुमार सैनी को घटना के समय ही हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि मुख्य आरोपी नान्टु सैनी अब जाकर पुलिस की गिरफ्त में आया है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें साहिबगंज का चैती दुर्गा मंदिर बना आस्था का केंद्र, नवरात्रि में उमड़ी भीड़

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग
Sahebganj News: भाजपा की संगठनात्मक बैठक, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का हुआ सम्मान
Koderma News: सदर अस्पताल में मार्च में 12 हजार से ज्यादा मरीजों का हुआ ओपीडी में इलाज
Koderma News: कोचिंग सेंटर से लापता नाबालिग 8 घंटे में बरामद, परिजनों ने जताया आभार
Koderma News: साधु के भेष में लूटपाट करने वाले नशाखुरानी गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार
Palamu News: कैंसर जागरूकता से बचाव संभव, समय पर जांच जरूरी: डॉ. स्मृति नेहा
Sahebganj News: मंडरो फॉसिल पार्क में बनेगा रिसर्च हॉस्टल, शोध को मिलेगा बढ़ावा
Sahebganj News: पेयजल व स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता सेवानिवृत, दी गई भावभीनी विदाई

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now