Palamu News: संयुक्त बिहार सरकार के पूर्व खनन मंत्री लक्ष्मण राम का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

अरविंद कुमार गुप्ता 'चुनमुन' ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

Palamu News: संयुक्त बिहार सरकार के पूर्व खनन मंत्री लक्ष्मण राम का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
(लक्ष्मण राम)

संयुक्त बिहार सरकार के पूर्व खनन कैबिनेट मंत्री लक्ष्मण राम का मंगलवार शाम हृदयगति रुकने से निधन हो गया। 33 वर्षीय राजनीतिक करियर में उन्होंने पलामू प्रमंडल के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए, जिनमें छतरपुर को अनुमंडल का दर्जा दिलाना प्रमुख है। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें रांची ले जाया जा रहा था, परंतु रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ‘चुनमुन’ सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास पर किया जाएगा।

छत्तरपुर: संयुक्त बिहार सरकार के पूर्व खनन कैबिनेट मंत्री लक्ष्मण राम का मंगलवार संध्या लगभग 7 बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। बताया जाता है कि वे पिछले दो दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही हुसैनाबाद एवं छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक, सामाजिक एवं आम लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। स्व. लक्ष्मण राम अपने सरल स्वभाव, जनसरोकार और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे।

छतरपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ‘चुनमुन’ ने उनके निधन पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. लक्ष्मण राम जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके प्रयासों के कारण ही छतरपुर को अनुमंडल का दर्जा प्राप्त हो सका। छतरपुर की समस्त जनता उनके प्रति सदैव ऋणी रहेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।

वे हुसैनाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन शशि कुमार के पिता भी थे। इस दुखद समाचार के बाद उनके पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। स्व. लक्ष्मण राम का राजनीतिक जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने संयुक्त बिहार काल में मंत्री रहते हुए खनन क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों में भूमिका निभाई थी। उनके निधन से न केवल राजनीतिक क्षेत्र बल्कि सामाजिक जीवन में भी एक बड़ी रिक्तता उत्पन्न हो गई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान