Deoghar News: सोलर वाटर सप्लाई पर सख्ती, अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने किया निरीक्षण

विभिन्न क्षेत्रों में सोलर वाटर सप्लाई योजनाओं की जांच

Deoghar News: सोलर वाटर सप्लाई पर सख्ती, अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने किया निरीक्षण

मधुपुर में नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने विभिन्न स्थानों पर स्थापित सोलर वाटर सप्लाई योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर खराबी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए।

देवघर : नगर परिषद की अध्यक्ष दरक्शां परवीन  ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित सोलर वाटर सप्लाई योजनाओं का सघन निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत को परखा और जहाँ भी खामियाँ मिलीं, वहाँ तुरंत सुधार के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि गर्मी के इस कठिन समय में हर नागरिक तक सुचारु और पर्याप्त जलापूर्ति पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान जिन सोलर वाटर सप्लाई सिस्टम में खराबी पाई गई, उन्हें अविलंब दुरुस्त कराने के लिए संबंधित जूनियर इंजीनियर दिलीप यादव को दिया। निरीक्षण में पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज कैसर और वार्ड पार्षद राशिद खान भी मौजूद थे, जिन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। दरक्शां परवीन ने कहा कि नगर के विकास और जनसुविधाओं के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता की समस्याओं के समाधान में जुटा है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Ramgarh News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा कार्यकर्ता एकजुट, गोला में हुई बड़ी बैठक Ramgarh News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा कार्यकर्ता एकजुट, गोला में हुई बड़ी बैठक
BIT मेसरा में IDE बूटकैंप का दूसरा दिन, स्टार्टअप रणनीति और इनोवेशन पर खास फोकस
Ramgarh News: जेएसएलपीएस की पहल: पोषण पखवाड़ा में ग्रामीणों को संतुलित आहार का संदेश
Ramgarh News: NTT कोर्स में नामांकन का सुनहरा मौका, झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी ने खोले दरवाजे
Hazaribagh News: एक मां, एक मासूम और 38 घंटे का रहस्य… आखिर थाने में क्या हुआ?
Sahebganj news: जिंदगी से क्यों हार गया युवक? घटना के पीछे छिपा दर्द
Bhagalpur News: 47 बिहार NCC कैंप का भव्य समापन, कैडेट्स में दिखा जोश और देशभक्ति
एक टैंकर में कितना होता है Crude Oil? भारत में इससे कितने घंटे चलता है इंतजाम, जानकर चौंक जाएंगे आप
Sahebganj News: डीसी का जनता दरबार, समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन
Koderma News: एनसीसी कैंप का सातवां दिन जोश से भरपूर, कैडेट्स को मिला खास प्रशिक्षण
अमृतसर में पाकिस्तान लिंक ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 तस्कर गिरफ्तार
झारखंड में अचानक बढ़ी भीषण गर्मी की असली वजह क्या है, समझिए आसान भाषा में