Palamu News: मारपीट के मामले में अभियुक्त को 5 साल का सश्रम कारावास

कोर्ट ने गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी पर ₹50,000 का जुर्माना भी लगाया

Palamu News: मारपीट के मामले में अभियुक्त को 5 साल का सश्रम कारावास

पलामू: जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-02 की अदालत ने एक आपराधिक मामले में अभियुक्त प्रदीप यादव को दोषी पाते हुए 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. इसके अतिरिक्त, अदालत ने अभियुक्त पर ₹50,000 का अर्थदंड भी लगाया है. अर्थदंड का भुगतान न करने पर उसे 1 वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा.

यह मामला सदर (शहर) थाना कांड संख्या- 409/2015 से संबंधित है, जो 4 जुलाई, 2015 को दर्ज किया गया था. घटना उस समय हुई थी, जब वादिनी अपनी जमीन पर मकान का निर्माण करवा रही थी. उसी दौरान अभियुक्त प्रदीप यादव ने निर्माण कार्य में बाधा डालते हुए लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर वादिनी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था.

इस मामले में अनुसंधानकर्ता स०अ०नि० रघुनन्दन पासवान थे. पलामू पुलिस ने इस फैसले के बाद आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी.

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी