बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पलामू पुलिस सतर्क: इंटर स्टेट बॉर्डर पर विशेष जांच अभियान जारी

अवैध शराब, नकद, हथियार और प्रतिबंधित सामग्री पर नजर

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पलामू पुलिस सतर्क: इंटर स्टेट बॉर्डर पर विशेष जांच अभियान जारी
गाडियों की जाँच करते पलामू पुलिस

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पलामू पुलिस ने बिहार सीमा से सटे सभी थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान शुरू किया है। वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच जारी है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

पलामू: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पलामू पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पलामू जिले के बिहार सीमा से सटे थाना क्षेत्रों — पिपरा थाना, हरीहरगंज थाना, हैदरनगर थाना, जपला थाना, मनातू थाना, देवरी ओपी, नौडीहा ओपी एवं नौडीहा थाना — में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा लगातार सघन वाहन जांच की जा रही है।

इस अभियान के तहत वाहनों, यात्रियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि अवैध शराब, नकद राशि, हथियार, या अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों की आवाजाही को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर यह जांच अभियान दिन-रात जारी है तथा प्रत्येक थाना प्रभारी को सतर्कता के साथ गश्ती एवं नाकाबंदी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। पलामू पुलिस आम नागरिकों से भी अपील करती है कि वे चुनाव को लेकर शांति एवं निष्पक्षता बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पलामू पुलिस — सुरक्षा, शांति और निष्पक्ष चुनाव के प्रति संकल्पित।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक