Palamu news: पलामू पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 10 एकड़ में लगे अवैध अफीम को किया विनष्ट
कानून व्यवस्था बनाए रखने और समाज को नशामुक्त करने का संदेश दिया
पांकी: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोरसम एवं जांजो के वन क्षेत्र में अवैध रूप से की गई अफीम/पोस्ता की खेती पर बड़ी कार्रवाई की गई।
इस अभियान के तहत पांकी थाना पुलिस ने लगभग 10 एकड़ क्षेत्रफल में फैली अवैध अफीम/पोस्ता की खेती को विनष्ट किया। पलामू पुलिस नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार एवं खेती के खिलाफ कटिबद्ध है। इस अभियान के माध्यम से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और समाज को नशामुक्त करने का संदेश दिया गया है।
सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।
'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।
