Palamu News: नशा का इंजेक्शन देकर की गई थी हत्या, अभियुक्त गिरफ्तार

ताबिश के कारण तबरेज की छुटी थी नौकरी 

Palamu News: नशा का इंजेक्शन देकर की गई थी हत्या, अभियुक्त गिरफ्तार
बरामद सामान के साथ पुलिस अधीक्षक की टीम

प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक ताबिश अंसारी मुहर्रम के दिन अपने मित्र अजहरूद्दीन से विनय जनरल स्टोर जाने की बात कहकर अभियुक्त तबरेज आलम के साथ निकला था, परंतु वापस नहीं लौटा

पलामू: बीते मंगलवार को प्रातः सूचना प्राप्त हुई कि थाना हुसैनाबाद क्षेत्रान्तर्गत जपला धरहारा स्थित नहर में एक शव पड़ा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी हुसैनाबाद अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे. स्थानीय लोगों से सत्यापन उपरांत मृतक की पहचान ताबिश अंसारी, पिता- अकिल अहमद, ग्राम- जपला धरहरा, थाना – हुसैनाबाद के रूप में की गई. घटना के संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या – 175/2025, धारा – 103(1)/238 BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

पुलिस अधीक्षक, पलामू महोदया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद एस. मो. याकुब के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई आरंभ की गई. प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक ताबिश अंसारी मुहर्रम के दिन अपने मित्र अजहरूद्दीन से विनय जनरल स्टोर जाने की बात कहकर अभियुक्त तबरेज आलम के साथ निकला था, परंतु वापस नहीं लौटा. बाद में तबरेज द्वारा ताबिश का मोबाइल उसके घर पहुंचा दिया गया, जिससे संदेह और गहराया. तकनीकी साक्ष्य, घटनाक्रम की बारीकी से विवेचना, गुप्त सूचना और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मृतक और अभियुक्त साथ में कार्यरत थे. ताबिश के कारण तबरेज की नौकरी छूट गई थी. ताबिश के पास अभियुक्त की कुछ राशि बकाया थी. इसी पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त ने ताबिश की हत्या की योजना बनाई. बीते रविवार को ही अभियुक्त तबरेज आलम ने मृतक को नशे का इंजेक्शन देकर बेसुध किया, फिर पट्टी से गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया. 

फिलहाल अभियुक्त तबरेज आलम (27) को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाही की जा रही है. अभियुक्त के पास से दो मोबाइल फ़ोन, फटा हुआ Syringe का रैपर, Ketamine का खाली वायल (1cc), Needle Cap – 2 पीस बरामद किया गया है.    

 

यह भी पढ़ें बड़की सरिया में कांग्रेस का जोरदार आगाज, शालिनी कुमारी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील