Palamu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन क्विंटल से अधिक डोडा के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार

लगभग 33 लाख कैश एवं अन्य कीमती समान बरामद

Palamu News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन क्विंटल से अधिक डोडा के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार
बरामद किया गया कैश के साथ छापेमारी टीम और गिरफ्तार अभियुक्त

पलामू: पिपराटॉड थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध डोडा तस्करी के विरुद्ध की गई एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा बरामद करते हुए आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें जानकारी मिली थी कि डब्लू यादव, पिता संगहर यादव, सा. तितलंगी, थाना पिपराटॉड, जिला पलामू के सहयोग से राज्य से बाहर के डोडा कारोबारी डोडा की एक बड़ी खेप को पिपराटॉड थाना क्षेत्र होकर ले जाने वाले हैं.

इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. टीम द्वारा डेसातु-पांकी-लावालौंग मुख्य सड़क पर जंगल के किनारे घात लगाकर अवैध कारोबारियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई. इसी क्रम में चार पहिया वाहनों में ले जाए जा रहे लगभग 03 क्विंटल 14 किलोग्राम डोडा के साथ चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. डोडा के अलावे (बत्तीस लाख नब्बे हजार चार सौ रुपये, , दो होंडा सिटी कार, दो महिंद्रा बोलेरो वाहन, वाहन की 4 चाभियाँ डोडा व्यापार से संबंधित लाल रंग की डायरी, 10 एंड्रॉयड मोबाइल एवं  2 की-पैड मोबाइल जब्त किया गया. गिरफ्तार 8 अभियुक्तों में 4 पंजाब के निवासी थे. 

पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर डब्लू यादव, उसके दो पुत्रों एवं एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया. 

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची

1. हरमीत सिंह (उम्र 35), सा. गुरूरामदास नगर
2. पारस चौहान (उम्र 29), सा. आनन्दपुरी कॉलोनी
3. सतबीर सिंह (उम्र 38), सा. न्यू विजय नगर
4. ओम प्रकाश तिवारी (उम्र 36) 
5. डब्लू यादव (उम्र 60), सा. तितलंगी
6. पिन्टू कुमार यादव (उम्र 30)
7. रिंकू कुमार (उम्र 25) 
8. निरज कुमार पासवान (उम्र 26)

Read More.. Palamu News: उपायुक्त ने एमएमसीएच का किया निरीक्षण,ओपीडी के एक-एक वार्डों का किया अवलोकन 

 

Read More.. Palamu News: उपायुक्त की बड़ी बैठक: भूमि हस्तांतरण में देरी पर जताई नाराजगी, दो बड़े अधिकारियों को शोकॉज

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी