Leader of the Opposition
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

"देश की जनशक्ति को जागृत करने वाला माध्यम है मन की बात": बाबूलाल मरांडी

रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 29 मार्च को होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला संयोजकों और सहसंयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह कार्यक्रम देश की जनशक्ति को जागृत करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने सराहना की कि प्रधानमंत्री ने इस मंच के जरिए झारखंड के गुमनाम नायकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्राकृतिक धरोहरों को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। बैठक में संगठन पर्व और आगामी कार्यक्रम को बूथ स्तर तक सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

राज्य में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक: बाबूलाल मरांडी

राज्य में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक: बाबूलाल मरांडी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था की विफलता पर कड़ी चिंता व्यक्त की। उन्होंने रांची के कटहल मोड़ पर सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुई दिनदहाड़े गोलीबारी का उदाहरण देते हुए कहा कि अपराधी खुलेआम तांडव मचा रहे हैं और पुलिस-प्रशासन निष्क्रिय हैं। मरांडी ने तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी और राज्य में सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की सरकार से मांग की।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

बाबूलाल मरांडी ने राज्य में बढ़ते अपराध और अपराधियों की हिम्मत पर राज्य सरकार पर साधा निशाना

बाबूलाल मरांडी ने राज्य में बढ़ते अपराध और अपराधियों की हिम्मत पर राज्य सरकार पर साधा निशाना झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में बढ़ती अपराध और वसूली के मामलों पर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर और रांची तक विदेश में छिपे अपराधी के नाम पर वसूली का धंधा चल रहा है। मरांडी ने सरकार से तत्काल कार्रवाई और अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने की चेतावनी दी।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

स्वास्थ्य विभाग के टेंडर में अनियमितता का आरोप; बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से उच्च-स्तरीय जांच की मांग की

स्वास्थ्य विभाग के टेंडर में अनियमितता का आरोप; बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से उच्च-स्तरीय जांच की मांग की रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य विभाग की टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि 11 जिलों के टेंडर सिर्फ एक ही परिवार की तीन कंपनियों को दिए गए, जिनका पता भी एक ही है। मरांडी के अनुसार यह पूरा घोटाला स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हुआ है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Read More...

Advertisement