बाबूलाल मरांडी ने राज्य में बढ़ते अपराध और अपराधियों की हिम्मत पर राज्य सरकार पर साधा निशाना

अपराधियों के द्वारा लेवी वसूली का धंधा बेलगाम

बाबूलाल मरांडी ने राज्य में बढ़ते अपराध और अपराधियों की हिम्मत पर राज्य सरकार पर साधा निशाना
बाबूलाल मरांडी (फिलर फोटो)

झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में बढ़ती अपराध और वसूली के मामलों पर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर और रांची तक विदेश में छिपे अपराधी के नाम पर वसूली का धंधा चल रहा है। मरांडी ने सरकार से तत्काल कार्रवाई और अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने की चेतावनी दी।

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में बढ़ते अपराध और अपराधियों की हिम्मत पर राज्य सरकार को निशाने पर लिया। मरांडी ने कहा कि झारखंड में 'लेवी' (वसूली) का धंधा बेलगाम हो चुका है। धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर और अब हमारी राजधानी रांची तक, एक कथित अपराधी, जो विदेशों में छिपा बैठा है, उसके नाम पर दहशत का कारोबार चल रहा है। उनके हालिया क्षेत्र भम्रण के दौरान, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद और कई अन्य जगहों के लोगों ने इस आतंक से अपनी आप-बीती सुनाई। कई प्रमुख व्यापारियों ने दबी जुबान में बताया कि उनसे 5 से 10 करोड़ रुपये तक की मांग की गई है, लेकिन डर के कारण वे अपना नाम बताने को भी तैयार नहीं हैं।

स्थिति की भयावहता इतनी कि अब रांची के एक प्रतिष्ठित और मशहूर डॉक्टर को भी करोड़ों रुपये की फिरौती के लिए धमकी दी गई है! क्या झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। यह राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है। अगर राज्य सरकार चाहे तो विदेश में छिपे अपराधी को भी पकड़कर लाने में सक्षम है। अगर उसे पकड़ने में दिक्कत आ रही है, तो कम से कम राज्य में बैठे उसके गुर्गों को तुरंत गिरफ्तार करे।

उन्हें अब यह लगने लगा है कि या तो यह सारा गोरखधंधा मुख्यमंत्री और पुलिस के उच्चाधिकारियों के सीधे संरक्षण में चल रहा है, जिसके तहत वे जिसे चाहें धमकी दिलवा रहे हैं और वसूली करवा रहे हैं।या राज्य सरकार और पुलिस इतनी डरी हुई और कमजोर है कि इस आतंक के सामने पूरी तरह पंगु हो चुकी है, और कुछ भी नहीं कर रही है। राज्य के व्यापारी और डॉक्टर आज खौफ के साए में जी रहे हैं। मरांडी ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ राज्य सरकार तत्काल कार्रवाई करे, अपराधियों को सलाखों के पीछे डाले ,अन्यथा विपक्ष यह मानकर चलेगा कि यह 'वसूली का धंधा' सरकार की मिलीभगत से चल रहा है

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

महिला बंदियों की स्वास्थ्य कठिनाइयों पर सरकार की चुप्पी दर्दनाक: राफिया नाज़ महिला बंदियों की स्वास्थ्य कठिनाइयों पर सरकार की चुप्पी दर्दनाक: राफिया नाज़
Palamu News: उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण, स्टॉक रजिस्टर जब्त
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का 6 माह का वेतन बकाया: चिकित्सा संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
पूर्व विधायक अनंत ओझा के प्रयास और जनता की लड़ाई से पूरी हुई 94 लाख की पेयजल योजना
Giridih News: सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव शानदार तरीके से संपन्न
Giridih News: विधायक मंजू कुमारी ने ग्रामीण सड़क निर्माण का किया भूमि पूजन
बंधु तिर्की का आरोप: लोकतंत्र पर हमला कर रहे जे.पी. नड्डा और भाजपा
Koderma News: जैन विद्यालय के कैंपस में अहिंसा इंडोर स्पोर्टस एकेडमी का हुआ शुभारंभ
क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टूटी, इंस्टा पोस्ट में अफ़वाहों पर लगाया पूर्ण विराम
गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग: डांस फ्लोर पर मचा हाहाकार, 25 की मौत
सामाजिक समरसता: बाबा साहब और बदलता राजनीतिक परिदृश्य
Deoghar News: देवों के देव महादेव नगरी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा