JamshedPur News: टाटानगर रेलखंड अपडेट: कई मेमू ट्रेनें रद्द, एक्सप्रेस का रूट बदला

कई तारीखों पर मेमू ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद

JamshedPur News: टाटानगर रेलखंड अपडेट: कई मेमू ट्रेनें रद्द, एक्सप्रेस का रूट बदला
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन

टाटानगर रेलखंड में परिचालन व्यवस्था के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार कुछ मेमू ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक संचालन किया जाएगा। वहीं, टाटा-हटिया एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।

जमशेदपुर: टाटानगर और आसपास के रेलखंड में परिचालन व्यवस्था के तहत कई कोचिंग ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसके तहत कुछ मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ ट्रेनों का आंशिक संचालन किया जाएगा, जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। साथ ही पहले रद्द की गई कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया गया है।

रविवार को रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू ट्रेन संख्या 68090/68089 31 मार्च, 3 अप्रैल और 5 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी। वहीं बोकारो-चंद्रपुरा-बराकर (बीजेई-सीआरपी-बीजेई) मार्ग पर चलने वाली मेमू ट्रेन संख्या 68079/68080 31 मार्च, 3, 4 और 5 अप्रैल को नहीं चलेगी। इसके अलावा आद्रा-बराभूम-आद्रा मेमू ट्रेन संख्या 68077/68078 5 अप्रैल को रद्द कर दी गई है।

टाटानगर से जुड़े यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि टाटा-आसनसोल-बराभूम (TATA-ASN-BBM) मेमू पैसेंजर ट्रेन संख्या 68056/68060 का 2 अप्रैल 2026 को आंशिक संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन आद्रा तक ही चलेगी और आद्रा से आसनसोल के बीच का हिस्सा उस दिन रद्द रहेगा।

वहीं टाटानगर से हटिया जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18601 (टाटा-हटिया एक्सप्रेस) 31 मार्च, 1 अप्रैल और 4 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी के रास्ते चलाई जाएगी, जबकि सामान्यतः यह पुरुलिया मार्ग से संचालित होती है।

Read More.. Sahebganj News: राजमहल प्रखंड कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

इस बीच यात्रियों के लिए राहत की खबर यह है कि पहले जिन ट्रेनों के रद्द रहने की सूचना जारी की गई थी, उनमें से कुछ को बहाल कर दिया गया है। शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (18030) 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस (18029) 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक अपने निर्धारित समय पर चलेगी।

Read More.. Sahebganj News: विद्या भारती विद्यालय में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ

इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शालीमार जाने वाली ट्रेन संख्या 12101 तथा शालीमार से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली ट्रेन संख्या 12102 भी अप्रैल माह में निर्धारित तिथियों पर पुनः संचालित की जाएंगी। रेलवे के इस फैसले से टाटानगर के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिलने की उम्मीद है।

Read More.. एक टक्कर और खत्म हो गई दो जिंदगियां, जानिए पूरी कहानी

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें