Sahebganj News: विद्या भारती विद्यालय में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

Sahebganj News: विद्या भारती विद्यालय में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ

साहिबगंज के चौक बाजार स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

साहिबगंज: चौक बाजार स्थित जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में त्रिदिवसीय विद्यालयीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। विद्यालय की सचिव डॉ. मृदुला सिन्हा और प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने सरस्वती माता, ओंकार और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यशाला में पंजीयों, संचिकाओं और अभिलेखों को व्यवस्थित किया गया। स्थायी भौतिक सामग्रियों का सत्यापन कर स्थाई वस्तु पंजी को अद्यतन किया गया। विभाग के कार्य की समीक्षा की गई और बैठक पंजी में परिणाम अंकित किया गया। कार्यशाला में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा, अरुण, उदय, प्रभात पर चर्चा की गई। आचार्य भारती का गठन किया गया और शून्य कालांश में प्रतिदिन के लिए निर्धारित विषयों की चर्चा और अभ्यास किया गया।

बैठक में प्रांतीय कार्य योजना और शैक्षिक पंचांग 2026-27 के विषयों की चर्चा और क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। अभिभावक गोष्ठी, अभिभावक संपर्क की योजना, मातृ सम्मेलन, माता-पुत्री संवाद गोष्ठी दादा-दादी व नाना-नानी सम्मेलन, आदि आयोजित करने हेतु तिथि और माह निर्धारित किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के आचार्य अमित कुमार, अजय कुमार साह, राघव वत्स, अजीत कुमार मालवीय, कल्याण भंडारी, संतोष कुमार दास, सोनू शर्मा, किरण कुमारी गुप्ता, अर्चना वर्मा, निर्मला कुमारी, लिपिका राज सिंह, सारिका कुमारी, सोनी कुमारी, टीनू पाण्डेय, स्नेहा भारद्वाज, क्रिस्टीना मुर्मू उपस्थित थे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Ranchi News: जनजागरण और एकता के लिए कांके में होगा बड़ा हिंदू सम्मेलन Ranchi News: जनजागरण और एकता के लिए कांके में होगा बड़ा हिंदू सम्मेलन
Khunti News: गैस संकट पर भड़के कालीचरण मुंडा, प्रशासन को दी सख्त चेतावनी
थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें