Sahebganj News: राजमहल प्रखंड कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर दिया गया जोर

Sahebganj News: राजमहल प्रखंड कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

साहिबगंज के राजमहल प्रखंड में कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी BLA-2 प्रखंड संवाद कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद ठाकुर के आवास पर हुई, जिसमें कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

साहिबगंज: आगामी दिनांक 08/04/2026 को प्रातः 10:00 बजे, राजमहल पेट्रोल पंप के बगल में स्थित विवाह भवन में प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा BLA-2 प्रखंड संवाद कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। यह कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर राजमहल प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद ठाकुर के आवास पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भागीदारी एवं कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से राजमहल प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद सिफ़रान अख्तर, पूर्वी जामनगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मोहम्मद सिफ़रान अख्तर ने कांग्रेस कमिटी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस पार्टी की असली ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाए। साथ ही उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ कार्य करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

Read More.. जनता की आवाज दब गई? जन संवाद केंद्र शुरू करने की मांग

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें