Hazaribagh News: महुदी जुलूस विवाद सुलझाने की कवायद, विधायक रोशन लाल चौधरी ने DC से की मुलाकात
रामनवमी को हिंदुओं की आस्था का सबसे बड़ा पर्व बताते हुए शोभा यात्रा निकालने की मांग की
रामनवमी के अवसर पर महुदी क्षेत्र में जुलूस मार्ग विवाद के समाधान हेतु विधायक रोशन लाल चौधरी और हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से मुलाकात की। विधायक ने स्पष्ट कहा कि रामनवमी आस्था का महापर्व है और इसमें कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने महुदी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभा यात्रा निकालने के लिए मार्ग का शीघ्र समाधान निकालने का आग्रह किया। उपायुक्त ने सभी पक्षों के बीच समन्वय बनाकर आपसी सहमति से समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।
बड़कागांव: विधायक रोशन लाल चौधरी ने रामनवमी के पावन अवसर पर बड़कागांव के महुदी क्षेत्र में जुलूस मार्ग को लेकर उत्पन्न विवाद के समाधान हेतु हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा किया। मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि रामनवमी हिंदुओं के आस्था का सबसे बड़ा पर्व है और इस पर्व में किसी भी प्रकार का बाधा कतई उचित नहीं है। इसलिए महुदी विवाद मार्ग का समाधान निकालकर भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का शोभा यात्रा निकालने का प्रबंध किया जाए। आगे उन्होंने कहा कि पूरे हजारीबाग जिले में रामनवमी का पर्व अपनी पारंपरिक गरिमा, गाजे-बाजे और भव्यता के साथ मनाया जाए।
जिसमें जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।इस दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने भरोसा दिलाया कि सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर आपसी सहमति के आधार पर शीघ्र समाधान निकलने का प्रयास किया जाएगा। ताकि रामनवमी का यह पावन पर्व पूरे क्षेत्र में शांति, सौहार्द और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया जा सके।मौके पर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद उपस्थिति थे।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
