Chaibasa News: बरकुंडीय में जंगली हाथी का हमला, बुजुर्ग महिला की मौत, एक घायल
मृतका मंदिर निर्माण कार्य में लगी थी, रोज वहीं सोती थी
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बरकुंडीय गांव में देर रात एक हाथी ने सो रहे लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें 57 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है। ताजा मामला सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकुंडीय गांव के तुरामडीह टोला का है, जहां सोमवार देर रात करीब 11 बजे एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। इस घटना में 57 वर्षीय चांदो देवी की मौत हो गई, जबकि 60 वर्षीय लखन कुदादा गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बरकुंडीय गांव में निर्माणाधीन मंदिर के पास कुछ लोग सोए हुए थे।
इसी दौरान अचानक जंगली हाथी वहां पहुंच गया। लोग गहरी नींद में थे, इसलिए भाग नहीं सके। हाथी ने चांदो देवी को पटक दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं लखन कुदादा को भी घायल कर दिया।

घायल लखन कुदादा के पुत्र ज्वार कुदादा ने बताया कि वह प्रतिदिन मंदिर में पूजा और काम करते हैं। उनके पिता भी वहीं सोए हुए थे, तभी हाथी ने हमला कर दिया।
घटना के बाद ग्रामीण मुंडा ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल चाईबासा भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घायल लखन कुदादा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
