हजारीबाग में कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा आयोजित
पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल ने जताया गहरा दुख
हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में कांग्रेस महासचिव राजीव रंजन मेहता उर्फ बबलू के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि उनके निधन से कांग्रेस ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है और यह क्षति अपूरणीय है।
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम मे जिला कांग्रेस के महासचिव सह सदर प्रखंड 20 सुत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन मेहता उर्फ बबलू के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया । पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने अपना गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राजीव रंजन मेहता के निधन से कांग्रेस ने एक सच्चा सिपाही खो दिया ।
उनके निधन से कांग्रेस की बड़ी क्षति हुई है जिसकी। पूर्ति तत्काल संभव नही । शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा इस कठीन घड़ी में उनके परिजनों धैर्य व सहन शक्ति प्रदान हो इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई ।

