Koderma News : जरूरतमंदों के लिए वरदान बनी ₹5 की भोजन सेवा, 8 साल का सफर

देश-विदेश से लोग जुड़कर कर रहे हैं सहयोग

Koderma News : जरूरतमंदों के लिए वरदान बनी ₹5 की भोजन सेवा, 8 साल का सफर

कोडरमा की “प्यार बांटते चलो” संस्था ने 8 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 2018 से यह संस्था मात्र ₹5 में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराकर मानव सेवा का प्रेरणादायक कार्य कर रही है।

कोडरमा :  शहर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था “प्यार बांटते चलो” ने अपने सेवा कार्य के 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर नवें वर्ष में प्रवेश किया। यह संस्था बीते लगभग आठ वर्षों से लगातार जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच मात्र ₹5 में भोजन उपलब्ध कराकर मानव सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

इस सेवा कार्य की शुरुआत वर्ष 2018 में रामनवमी के पावन अवसर पर दारूका परिवार द्वारा की गई थी। संस्था को प्रेरणा गिरिडीह स्थित विजय सिंह सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर से मिली। प्रारंभिक दौर में मधुसूदन दारूका की पत्नी माया दारूका स्वयं अपने हाथों से घर में भोजन बनाकर परिवार के सहयोगियों के साथ कोडरमा रेलवे स्टेशन स्थित काली मंदिर परिसर में जरूरतमंदों के बीच वितरण करती थीं।

समय के साथ इस सेवा कार्य में विकास दारूका, रितु दारूका, कमल दारूका, कविता दारूका, सविता दारूका, संजय दारूका, सुनील अग्रवाल, गुड्डू भालोटिया, मुन्ना जैन, मनोज पिलानिया, नेहा जैन, अमित जैन सहित कई समाजसेवी जुड़ते गए। धीरे-धीरे संस्था का प्रचार-प्रसार बढ़ा और लोगों का विश्वास भी मजबूत होता गया।

संस्था की खासियत यह है कि देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग इससे जुड़कर सहयोग कर रहे हैं। जर्मनी, चीन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में रह रहे लोग भी अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह, पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर “प्यार बांटते चलो” के माध्यम से सेवा कार्य कराते हैं। दिल्ली निवासी रवि अग्रवाल अपने परिवार के पांच सदस्यों का जन्मदिन इसी संस्था के साथ मनाते हैं, वहीं रवि मोदी और ज्योति झां जैसे सहयोगी नियमित रूप से वर्ष में कई बार बुकिंग कर सेवा में योगदान देते हैं।

यह भी पढ़ें Giridih News: 551 कलशों के साथ शुरू हुआ हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ

वर्तमान में माया दारूका उम्र के कारण स्वयं भोजन नहीं बना पातीं, लेकिन पूरे कार्य की निगरानी करती हैं। संस्था से जुड़े अरुण मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने शुभ अवसरों—जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, पुण्यतिथि आदि—पर इस सेवा कार्य से जुड़कर पुण्य के भागी बनें। इस अवसर पर मधुसूदन दारूका, अरुण मोदी, पप्पू बजाज, विकास दारूका, कमल दारूका, नेहा जैन, निकिता सोमानी, विमल हिसारिया, अमित जैन, पप्पू केडिया, हिमांशु, विकास गुप्ता सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें Koderma News: राजस्व संग्रहण एवं आपदा प्रबंधन कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: रक्तदान से बची मरीज की जान, ‘समर्पण एक नेक पहल’ की सराहनीय पहल
Palamu News: जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला संपन्न, डीसी समीरा एस के संदेश से युवाओं में उत्साह
Palamu News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Pakur News: रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: लंबे समय से फरार वारंटी लालटू शेख गिरफ्तार
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का सफल आयोजन
Koderma News: विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
Koderma News: उपायुक्त और एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Koderma News: 180 किमी प्रति घंटे की गति से हुआ ट्रायल, हाईस्पीड से दौड़ी ट्रेन
Bokaro News: बीएसएल आरजीबीएस-एचएसएम में रिकॉर्ड प्रदर्शन: रोल खपत घटी, उत्पादन में रचा इतिहास
Bokaro News: जनरल अस्पताल: स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन