Koderma News: विधिक सेवा प्राधिकार सचिव एवं सिविल सर्जन ने मंडल कारा का किया निरीक्षण

मेडिकल सुविधाओं को और अधिक कारगर बनाने के लिए सहायक जेलर को निर्देश

Koderma News: विधिक सेवा प्राधिकार सचिव एवं सिविल सर्जन ने मंडल कारा का किया निरीक्षण
(फोटो)

झारखंड उच्च न्यायालय रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव गौतम कुमार और सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से मंडल कारा कोडरमा का औचक निरीक्षण किया जहां उन्होंने जेल अस्पताल में उपलब्ध मेडिकल उपकरणों बेड की संख्या और दवाओं की उपलब्धता की गहन जांच की साथ ही बंदियों से इलाज की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और जेल प्रशासन को चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उच्च न्यायालय को रिपोर्ट भेजने की बात कही।

कोडरमा: उच्च न्यायालय रांची द्वारा पारित आदेश में दिए गए निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव गौतम कुमार एवं कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से मंडल कारा कोडरमा का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मंडल कारा कोडरमा में उपलब्ध मेडिकल से संबंधित संयंत्रों व उपकरणों एवं मंडल कारा में उपलब्ध नियमित डॉक्टर की उपलब्धता एवं चिकित्सा व्यवस्था से संबंधित जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया। 

उल्लेखनीय है कि झारखंड उच्च न्यायालय रांची द्वारा पारित किए गए एक आदेश में यह निर्देश दिया गया कि प्रत्येक जिले के सिविल सर्जन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव द्वारा जेल में उपलब्ध मेडिकल संयंत्रों चिकित्सा सुविधाओं चिकित्सा व्यवस्था एवं चिकित्सक की नियमित उपलब्धता से संबंधित स्थिति का जायजा लेते हुए झारखंड उच्च न्यायालय रांची को एक संयुक्त रिपोर्ट प्रेषित किया जाना है। 

इस आदेश के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार और सदर अस्पताल कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से मंडल कारा कोडरमा का औचक निरीक्षण करते हुए जेल में उपलब्ध अस्पताल, बंदी मरीजो के लिए बेड की व्यवस्था, मेडिकल संयंत्र की उपलब्धता, दवा की उपलब्धता सहित अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं के संबंध में विस्तृत रूप से छानबीन की। इस दौरान मंडल कारा कोडरमा में रह रहे बंदियों से भी मेडिकल सुविधाओं के बारे में पूछताछ करते हुए जानकारी प्राप्त की गई। 

निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि सदर अस्पताल कोडरमा द्वारा मंडल कारा कोडरमा में चिकित्सक की नियमित रूप से प्रतिनियुक्ति की गई है जो बंदियों के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा जेल परिसर में बंदियों के लिए अलग से अस्पताल उपलब्ध है, जिसमें दर्जनों बेड लगे हुए हैं। इसके साथ साथ बंदियों की मेडिकल जांच के लिए आवश्यक लगभग सभी उपकरण एवं संयंत्र भी उपलब्ध हैं। बंदियों के लिए आवश्यक पर्याप्त दवाएं भी जेल के क्लीनिक में उपलब्ध कराए जाते हैं। इस संबंध में मंडल कारा कोडरमा के सहायक जेलर को मेडिकल सुविधाओं को और अधिक कारगर बनाने के संबंध में कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार, सहायक जेलर प्रेम कुमार, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें Koderma News: राजस्व संग्रहण एवं आपदा प्रबंधन कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: रक्तदान से बची मरीज की जान, ‘समर्पण एक नेक पहल’ की सराहनीय पहल
Palamu News: जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला संपन्न, डीसी समीरा एस के संदेश से युवाओं में उत्साह
Palamu News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Pakur News: रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: लंबे समय से फरार वारंटी लालटू शेख गिरफ्तार
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का सफल आयोजन
Koderma News: विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
Koderma News: उपायुक्त और एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Koderma News: 180 किमी प्रति घंटे की गति से हुआ ट्रायल, हाईस्पीड से दौड़ी ट्रेन
Bokaro News: बीएसएल आरजीबीएस-एचएसएम में रिकॉर्ड प्रदर्शन: रोल खपत घटी, उत्पादन में रचा इतिहास
Bokaro News: जनरल अस्पताल: स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन