आत्मविश्वास और अनुशासन से डरमुक्त बनता है भविष्य: नरेंद्र मोदी

देशभर के छात्रों से प्रधानमंत्री ने किया संवाद

आत्मविश्वास और अनुशासन से डरमुक्त बनता है भविष्य: नरेंद्र मोदी
विधार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करते नरेंद्र मोदी

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त होकर आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ तैयारी करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई और जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के नौवें संस्करण के दूसरे एपिसोड में छात्रों को आत्मविश्वास, अनुशासन और डरमुक्त सोच का मंत्र देते हुए कहा कि “जिसका अपने आप पर विश्वास है, उसे कभी डर नहीं लगता।” उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन का अंत नहीं, बल्कि सीखने और खुद को समझने का अवसर है।

देशभर के छात्रों से सीधे संवाद, अनुभव साझा

प्रधानमंत्री मोदी ने इस विशेष एपिसोड में तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, असम के गुवाहाटी और गुजरात के आदिवासी छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि इस बार कार्यक्रम को छात्रों के सुझावों के अनुसार अलग अंदाज में आयोजित किया गया है।

अनुशासन और पढ़ाई-पैशन के संतुलन पर जोर

कोयंबटूर में छात्रों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जीवन में अनुशासन प्रेरणा को मजबूती देता है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि पढ़ाई और अपने पैशन को अलग न समझें, बल्कि दोनों को जोड़कर आगे बढ़ें।

नई तकनीक का उपयोग करें, उसके गुलाम न बनें

प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों पर चर्चा करते हुए कहा कि तकनीक से डरने की जरूरत नहीं, बल्कि उसका सही उपयोग करना जरूरी है। मोबाइल और डिजिटल साधनों पर अत्यधिक निर्भरता से बचने की भी सलाह दी।

यह भी पढ़ें सिमडेगा में आकांक्षी जिला व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, सम्पूर्णता अभियान 2.0 पर जोर

पढ़ाई के साथ खेल और सेहत भी जरूरी

रायपुर में छात्रों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने पढ़ाई और खेल के संतुलन को जरूरी बताते हुए कहा कि शारीरिक गतिविधियां भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने परीक्षा की तैयारी में लिखने की आदत और पर्याप्त नींद को भी जरूरी बताया।

यह भी पढ़ें अंधविश्वास के कारण उजड़ा परिवार; डायन के शक में पति-पत्नी और बेटे की हत्या, दो भाई गिरफ्तार

नेतृत्व का मतलब सही निर्णय लेने का साहस

गुवाहाटी में छात्रों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नेतृत्व का मतलब चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि सही काम करने का साहस रखना है। उन्होंने छात्रों को एक-दूसरे की मदद करने और खुद से लगातार बेहतर बनने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें जहरीले कफ सिरप से 25वीं मौत, चार साल के बच्चे ने तोड़ा दम

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश स्पष्ट रहा कि आत्मविश्वास, अनुशासन, संतुलन और डरमुक्त सोच ही छात्रों को परीक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन में भी सफलता दिलाती है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित
मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय में साइबर क्राइम जागरूकता शिविर का आयोजन
Dumka News : साप्ताहिक हटिया बना ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह, प्रशासन बेखबर
Hazaribagh News : नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कसी कमर
प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर दीप्ति कुमारी ने कॉलेज का नाम रोशन किया
वार्ड 22 में मिताली रश्मि का जनसंपर्क अभियान, मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद
हजारीबाग में एनडीपीएस के तहत बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
बड़ा बेतौना में लड़की की कमरे में लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
झारखण्ड के विकास को लेकर चैम्बर और सरकार के बीच सहयोग पर सहमति
श्री महेश एकेडमी, डोमचांच में वार्षिकोत्सव-2026 धूमधाम से संपन्न
भारत–अमेरिका ट्रेड डील: ‘आत्मनिर्भर भारत’ नहीं, आर्थिक आत्मसमर्पण है : विजय शंकर नायक
मिर्जाडीह गांव में महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजना पर चर्चा