Dumka News : गोपीकांदर में ओवरलोड बालू लदा ट्रेलर पलटा, चालक व उपचालक घायल

गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर कांजीकेद मोड़ के पास टायर ब्लास्ट से हुआ हादसा

Dumka News : गोपीकांदर में ओवरलोड बालू लदा ट्रेलर पलटा, चालक व उपचालक घायल

गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कांजीकेद तीखा मोड़ के पास ओवरलोड बालू लदे ट्रेलर का टायर ब्लास्ट हो जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और उपचालक घायल हो गए तथा सड़क पर बालू बिखर गया।

गोपीकांदर : गोविंदपुर -साहिबगंज स्टेट हाईवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांजीकेद तीखा मोड़ के पास शुक्रवार को ओवरलोड बालू लदी ट्रेलर का टायर ब्लास्ट हो जाने पर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चालक और उपचालक घायल हो गया है। ट्रेलर वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया बालू स्टेट हाईवे में सड़क पर ही बिखर गया। स्थानीय लोगों ने सड़क दुर्घटना की सूचना गोपीकांदर थाना पुलिस को देने के बाद एएसआई भारत भूषण सिंह घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

उपचालक राहुल शेख ने बताया कि डब्लू बी WB 93 बी 5809 ट्रेलर में जामताड़ा के नाला से बालू लोड करके पाकुड़ डाक बंगला ले जा रहा था जाने के क्रम में गोपीकांदर थाना क्षेत्र कांजीकेद मोड़ के पास ट्रेलर का टायर ब्लास्ट हो जाने से ट्रेलर पलट गया। खबर लिखे जाने तक गोपीकांदर पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रेलर को क्रैंक के मदद से सड़क से साइट करके थाना ले जाने की तैयारी कर रहे थें।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल बजट 2026 में एमएसएमई को ₹10,000 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात: सीए वन्दना अग्रवाल
पूर्व रेलवे मालदा मंडल में जयशंकर प्रसाद जयंती समारोह आयोजित
बोकारो हॉफ मैराथन में देशभर से पहुंचे 5800 धावकों ने दिखाया जोश और दमखम
माघ मेला को लेकर टी-आर पैसेंजर ट्रेन में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब: नरेंद्र मोदी
एनआरपी सेंटर ने धूमधाम से मनाया 27वां वार्षिक खेल महोत्सव
पढ़ाई और खेल विद्यार्थी जीवन के दो महत्वपूर्ण स्तंभ : जोबा माझी
आम बजट 2026 आज़ाद भारत का सबसे कमजोर बजट : कैलाश यादव
रक्षा बजट बढ़ने से भारत की सैन्य ताकत होगी और मजबूत : राजनाथ सिंह
विकसित भारत की दिशा में अहम कदम है केंद्रीय बजट : बाबूलाल मरांडी
आईआईटी बॉम्बे की ‘जीवोदया’ परियोजना ने रचा नैतिक रेशम उत्पादन में नया इतिहास