जगन्नाथपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो छात्र मिले सुरक्षित

2 फरवरी से छात्र थे लापता, 3 फरवरी को दर्ज हुआ सनहा

जगन्नाथपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो छात्र मिले सुरक्षित

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से लापता दो नाबालिग छात्रों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बरामद कर लिया और परिजनों के हवाले किया।

पश्चिमी सिंहभूम :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माउंट कारमेल इंग्लिश मीडियम विद्यालय, रुगुड़साई स्थित छात्रावास से लापता हुए दो नाबालिग छात्रों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों के साथ-साथ विद्यालय प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार इराज पिंगुवा ( 12 ) और समीर जेराई ( 13 ), छात्र 02 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे छात्रावास से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। बच्चों के वापस नहीं आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, परंतु जब कोई जानकारी नहीं मिली तो जगन्नाथपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया।

आवेदन के आधार पर थाना में सनहा संख्या (20/26 एवं 21/26, ) तीन फरवरी 2026 को दर्ज किया गया और मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने तुरंत जांच एवं खोज अभियान शुरू किया।

गठित टीम ने विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार छानबीन करते हुए बुधवार को डांगुवापोसी रेलवे स्टेशन के पास से दोनों नाबालिग छात्रों को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर रफाएल मुर्मु, पुलिस निरीक्षक नोवामुंडी अंचल बासुदेव मुंडा, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकु कुमार दास सहित अन्य शामिल थे।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: कर्ज विवाद में फंसे राजपाल यादव को 1.11 करोड़ की मदद का ऐलान
Giridih News : गांवा मुस्लिम टोला में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ
Sahebganj News : संगठन विस्तार: बोरियो को मिला नया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष
साहिबगंज में जनजातीय विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News : आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
NZ vs UAE T20 World Cup 2026: फिन एलन-टिम सिफर्ट की धमाकेदार फिफ्टी, 10 विकेट से रिकॉर्ड जीत
Koderma News : उपायुक्त ऋतुराज ने डीईसी व अल्बेंडाजॉल दवा सेवन कर किया अभियान का उद्घाटन
राजपाल यादव चेक बाउंस केस: तिहाड़ जेल में सरेंडर से पहले भावुक बयान, 'पैसे नहीं हैं, अकेले लड़ूंगा'
Vada Pav Girl video: इंस्टाग्राम वीडियो में अफेयर आरोप, ‘MMS’ टिप्पणी से सोशल मीडिया गरम
मॉडल कॉलेज में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर जागरूकता कार्यशाला
21-40 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता