Bokaro News: रामरुद्र उत्कृष्ट विद्यालय में वायु सेना का अग्निवीर जागरूकता अभियान

बिहटा एयरमेन चयन केंद्र की टीम ने छात्रों को दी करियर गाइडेंस

Bokaro News: रामरुद्र उत्कृष्ट विद्यालय में वायु सेना का अग्निवीर जागरूकता अभियान

Bokaro स्थित जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निवीर योजना पर जागरूकता एवं प्रचार अभियान आयोजित किया गया।

बोकारो: शनिवार को जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बोकारो में भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निवीर योजना के अंतर्गत एक जागरूकता एवं प्रचार अभियान का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन जूनियर वारंट ऑफिसर अजय शर्मा एवं  मंदीप द्वारा किया गया, जो अपनी टीम के साथ 10 एयरमेन चयन केंद्र, बिहटा, पटना (बिहार) से पधारे थे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय वायु सेना में अग्निवीर के रूप में करियर के अवसरों के प्रति जागरूक करना था।

विद्यालय के लगभग 100 NCC कैडेट्स ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम अत्यंत इंटरैक्टिव रहा, जिसमें कैडेट्स ने विभिन्न प्रश्न पूछे और वायु सेना की टीम द्वारा उनके सभी प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया गया। इस दौरान चयन प्रक्रिया, पात्रता, प्रशिक्षण, अनुशासन एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।

जिला शिक्षा पदाधिकारी, बोकारो, जगरनाथ लोहरा ने अपने संदेश में कहा:
"इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। भारतीय वायु सेना जैसी प्रतिष्ठित संस्था से सीधे संवाद का अवसर मिलना गर्व की बात है। मैं विद्यालय परिवार एवं वायु सेना की टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि हमारे विद्यार्थी देश सेवा के लिए प्रेरित होंगे।"

Read More.. बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच

विद्यालय के प्राचार्य,  अजीत कुमार दास ने अपने संदेश में कहा: "हमारे विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मैं भारतीय वायु सेना की टीम का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने हमारे NCC कैडेट्स को मार्गदर्शन प्रदान किया। यह अभियान निश्चित रूप से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा।"

Read More.. Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने भारतीय वायु सेना की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read More.. Bokaro News: बड़ा साइबर फ्रॉड, लग्जरी अपार्टमेंट से 4 जामताड़ा के ठग गिरफ्तार

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

पत्नी पर शक, घर में 6 CCTV कैमरे और बेटियों को दी नींद की गोली, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया पत्नी पर शक, घर में 6 CCTV कैमरे और बेटियों को दी नींद की गोली, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Udhampur Bus Accident: पहाड़ी रास्ते पर बड़ा हादसा, 150 फीट नीचे गिरी बस, 20 की मौत, तस्वीरें आईं सामने
Deoghar News: परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, निकली शोभा यात्रा
Dumka News: सम्राट चौधरी ने बासुकीनाथ में टेका माथा, भव्य स्वागत
Sahebganj News: तीनपहाड़ सब्जी मंडी में भीषण आग, एक दर्जन दुकानें जलकर राख
Sahebganj News: मंडल कारा में मासिक जेल अदालत, स्वास्थ्य जांच एवं पुनर्वास योजनाओं की मिली जानकारी
Horoscope Today: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क
Koderma News: स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल
मौलवी का काला कारनामा: ताबीज से महिला को बेहोश कर किया भयानक वारदात, वीडियो से खुलासा
कोडरमा NCC कैंप में कैडेट्स का जोश हाई, 26 जनवरी परेड की तैयारी तेज
Dhanbad News: कबड्डी और बॉक्सिंग खिलाड़ियों को मिला सम्मान, जिले का बढ़ाया मान
Ranchi News: मानव अधिकार कार्यशाला, 14 जिलों के प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण