Dumka News: सम्राट चौधरी ने बासुकीनाथ में टेका माथा, भव्य स्वागत
युवा और वरिष्ठों की बड़ी भागीदारी से कार्यक्रम सफल
दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ धाम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, झारखंड प्रांत द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
दुमका: बाबा बासुकीनाथ की पावन धरती (जिला दुमका, झारखंड) पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन के अवसर पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, झारखंड प्रांत के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों द्वारा सोमवार को गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महासभा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को मेमोरेंडम बुके एवं सोल सौंपते हुए समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं मांगों से अवगत कराया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध वर्ग, वरिष्ठ जन एवं युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं उत्साहपूर्ण रहा।
पूरा माहौल जोश, एकता और सम्मान से भरा हुआ था, जहां सभी ने एक स्वर में बिहार के मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश मंडल कुशवाहा, आजसू कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रभारी गोड्डा सचिन कुशवाहा, कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष अवधेश मांझी, अरुण पंजियारा, दिनेश कापरी, गौतम मांझी, नंदकिशोर बैध, कृष्ण कुमार, अशोक मांझी, पवित्र कुमार मंडल, पांडव, देवव्रत, अजीत माझी, अमित माझी, भादो मंडल, दशरथ मांझी, आनंद मांझी, जयदेव मंडल, सितेन मंडल, सुमन कुमार, भावेश पंजियारा, आनंद कुशवाहा, संजय मांझी, बालेश्वर मंडल, दिनेश कापरी, भावेश कुमार, अंशु कुमार, अर्जुन मांझी व अन्य उपस्थित थे।
