Ranchi News: मेडिकल छात्रा केस में गरमाई राजनीति, भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन

सैकड़ों कार्यकर्ता SSP कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध

Ranchi News: मेडिकल छात्रा केस में गरमाई राजनीति, भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन
रांची में दुष्कर्म मामले को लेकर SSP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।

रांची में मेडिकल छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

रांची: रांची में मेडिकल छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और कार्यकर्ता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस गंभीर मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

हालांकि, पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को एसएसपी कार्यालय के बाहर ही रोक दिया और उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही।

इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रदर्शनकारियों को बाहर ही रोका गया है। उन्होंने यह भी कहा कि दुष्कर्म मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है और आगे की प्रक्रिया जारी है।

Read More.. केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी

प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और आरोपितों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Read More.. विदेश से पढ़े डॉक्टरों को मिलेगा 2.53 करोड़ का स्टाइपेंड, झारखंड सरकार का बड़ा फैसला

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

तमिलनाडु में भीषण धमाका, 25 लोगों की मौत के बाद सियासी हलचल तेज तमिलनाडु में भीषण धमाका, 25 लोगों की मौत के बाद सियासी हलचल तेज
झारखंड में स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल
Deoghar News: मधुपुर कोर्ट परिसर में वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन, लोगों को बड़ी राहत
Giridih News: PC & PNDT अधिनियम को लेकर सख्ती, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
Pakur News: झामुमो कार्यकर्ता कुबराज मरांडी के निधन पर विधायक स्टीफन मरांडी ने जताया शोक
दुनिया की तेल लाइफलाइन पर खतरा, होर्मुज में अमेरिका क्यों उतार रहा रोबोट और ड्रोन?
Pakur News: पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, कुपोषण मुक्त समाज का लिया संकल्प
Sahebganj News: थाना प्रभारी ने व्यवसाई के साथ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
रियान मौत मामला गरमाया, न्याय की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना
Ranchi News: मेडिकल छात्रा केस में गरमाई राजनीति, भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन
Chaibasa News: कुमारडुंगी में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी
Sahebganj News: भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक सम्पन्न, संगठन की आगामी रणनीतियों पर हुई चर्चा