Koderma News: देश की रक्षा करते हुए जान गंवाने वाले उमाचरण पासवान की पुण्यतिथि मनाई गई
शहीद की शहादत को नमन करने जुटे सैकड़ों ग्रामीण
कोडरमा के सतगावां प्रखंड के भखरा गांव में शहीद उमाचरण पासवान की दूसरी पुण्यतिथि गरिमामय माहौल में मनाई गई। इस दौरान सतगावां थाना पुलिस ने शहीद जवान को सलामी दी, वहीं जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
सतगावां: प्रखंड के भखरा गॉव के लाल शहीद उमाचरण पासवान की दूसरी पुण्यतिथि मनायी गयी। उमाचरण पासवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सतगावां प्रखंड के तमाम जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए। काफी संख्या मे लोग मौजूद होकर उनके तस्वीर पर श्रद्धाजलि अर्पित किए। बताते चले की किसान आंदोलन के समय उमाचरण पासवान देश की रक्षा करते हुए घायल हो गए थे और उनका देहांत हो गया था। जिनकी आज दूसरी पुण्यतिथि मनायी गयी। उनकी पत्नी बसंती देवी उनकी तस्वीर देख फफक फफक कर रो पडी।
सतगावां के सभी ग्रामीण कह रहे थे जब तक भारत माता का नाम रहेगा तब तक भाखरा के लाल उमाचरण पासवान का नाम अमर है और अमर रहेगा। एवं जय हिन्द के नारे लगे। सेवा ही धर्म है। सतगावां थाना पुलिस प्रशासन भी शहीद जवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। सलामी दिए। आज के पुण्यतिथि कार्यक्रम मे काफी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


