60 दिन की ट्रेनिंग के बाद मिर्जाडीह की 50 महिलाएं बनीं हुनरमंद, मिला सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

ग्रामीण महिलाओं ने संस्था के प्रति जताया आभार

60 दिन की ट्रेनिंग के बाद मिर्जाडीह की 50 महिलाएं बनीं हुनरमंद, मिला सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते अतिथि

बोड़ाम प्रखंड के मिर्जाडीह गांव में एसटीपी बर्जर ग्रुप द्वारा आयोजित 60 दिवसीय निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त 50 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संस्था ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण बताया।

जमशेदपुर: बोड़ाम प्रखंड के मिर्जाडीह गांव में महिलाओं के आत्मनिर्भरता एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसटीपी बर्जर ग्रुप द्वारा आयोजित 60 दिवसीय निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 50 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किया गया।

सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित एसटीपी के एचआर प्रणाब बूटे ने अपने हाथों से सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाना समाज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं अपने कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करेंगी तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में योगदान देंगी।

कार्यक्रम में सुभाशीष भट्टाचार्य भी उपस्थित रहे। वहीं सभा को सफल बनाने में शभा, रानीला, समिता एवं नीलमनी सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने इस पहल के लिए एसटीपी बर्जर ग्रुप के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें: सोनारी में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे सरयू राय, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

कार्यक्रम का समापन महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें: स्वर्ण पदक विजेता शिक्षा से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार
भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय
साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
उमस भरी गर्मी से बेहाल साहिबगंज, मानसून की पहली बारिश का इंतजार
Jharkhand Rajya Sabha Polls: चुनावी घमासान के बीच BJP विधायकों संग चाय पर दिखे हेमंत सोरेन, VIDEO वायरल
आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंककर दिल्ली भाग रहे थे आरोपी, चलती ट्रेन में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Godda News: पोड़ैयाहाट में मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गुस्से में बाजार बंद कर थाने पहुंचे ग्रामीण
मजदूरों की बुलंद आवाज खामोश, भाकपा नेता रामस्वरूप पासवान का निधन
एक ही मरीज की दो ब्लड ग्रुप रिपोर्ट से मचा हड़कंप, अब जांच से ही सामने आएगा पूरा सच