Bokaro News: 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं जनता की फरियाद, त्वरित निष्पादन के निर्देश

ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की अड़चनों को दूर करने के लिए बनेगी रणनीति

Bokaro News: 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं जनता की फरियाद, त्वरित निष्पादन के निर्देश
फ़ोटो

बोकारो समाहरणालय में आयोजित "हम आपको सुनते हैं" कार्यक्रम (जनता दरबार) के दौरान उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। शिक्षा, भूमि विवाद और आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। विशेष रूप से ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट से जुड़े लंबित आवेदनों के समाधान के लिए उन्होंने उप विकास आयुक्त को अलग से बैठक करने और अंचलाधिकारियों को मार्गदर्शन देने को कहा।

बोकारो: समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार) में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, आपूर्ति एवं सीओ चास, पेटरवार, नावाडीह, चंदनकियारी, जरीडीह और चंद्रपुरा से जुड़े मामलों पर विस्तार से सुनवाई की गई।

जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।कार्यक्रम के दौरान ईडब्ल्यू सर्टिफिकेट जारी करने में आ रही समस्याओं और लंबित आवेदनों का मामला भी सामने आया। इस पर उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त  को अलग से बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही, सरकार से प्राप्त मार्गदर्शन के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा सभी अंचलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही।

उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। वहां प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की गई। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल निष्पादन भी किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, डीपीआरओ  रवि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: नादकरी गांव में भटके हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों की मकई फसल बर्बाद Koderma News: नादकरी गांव में भटके हाथी ने मचाया उत्पात, किसानों की मकई फसल बर्बाद
Koderma News: लापता युवक का शव नाले से बरामद, मछली पकड़ने गया था बिरहोर कॉलोनी का युवक
Koderma News: शमशाद आलम के गोदाम में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू
Giridih News: "दिल्ली तक लड़ी जाएगी लड़ाई": जिला अध्यक्ष राजेश बंसल की आपूर्ति महकमे को सीधी चेतावनी, कार्यशैली सुधारें
Bokaro News: स्टेट टॉपर छोटी कुमारी का भंडारा कार्यक्रम में भव्य सम्मान
Giridih News: भिक्षावृत्ति मुक्त समाज की ओर प्रशासन की बड़ी पहल, बच्चों और दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए डीसी ने कसी कमर
Koderma News: दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में डॉक्टर वीरेंद्र कुमार की फिल्मों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: टीसीएस और एक्सचेंजर जैसे कंपनियों में यूसेट के 12 विद्यार्थियों का हुआ प्लेसमेंट
Hazaribagh News: अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, बिना नंबर की बोलेरो से भारी मात्रा में बीयर-शराब जब्त
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के निर्देश
Hazaribagh News: कनहरी हिल: अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर चमकने को तैयार, सैलानियों का बढ़ रहा रुझान
Bokaro News: महाविद्यालय में जागरूकता की गूंज: सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और पोक्सो एक्ट पर कार्यशाला आयोजित