Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संबंधित अधिकारियों को वाहनों की सघन जांच करने एवं चौकसी बढ़ाने का निर्देश 

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
(फ़ोटो)

दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिकारीपाड़ा प्रखंड के मलूटी स्थित अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित इस चेकपोस्ट पर उन्होंने वाहनों की चेकिंग को और सख्त बनाने तथा क्यूआर कोड के जरिए चालान की वैधता की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अवैध आवाजाही रोकने के लिए नियमित और प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए।

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मंगलवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड के मलूटी (बंगाल सीमा) पर संचालित अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं वाहनों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वाहनों की सघन जांच करने एवं चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि अवैध आवाजाही को रोकने के उद्देश्य से स्थापित इन चेकपोस्टों का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सीमा क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग को और अधिक सख्त करने तथा सभी आवश्यक नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के बैठने हेतु समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहे। उन्होंने बताया कि वाहनों के रिकॉर्ड संधारण हेतु क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था बनाई गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्यूआर कोड के माध्यम से वाहनों के चालान की वैधता की जांच सघन रूप से की जाय। मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट