Lohardaga news: जनगणना का कार्य 01 मई से शुरू, दो चरणों में होगी गणना; 15 मई तक सेल्फ इन्यूमरेशन का मौका
देश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया 01 मई 2026 से शुरू होगी। पहले चरण में 15 मई तक सेल्फ इन्यूमरेशन और 16 मई से 14 जून तक हाउस लिस्टिंग का कार्य किया जाएगा, जबकि जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में होगी।
लोहरदगा: देश में जनगणना-2027 को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि जनगणना अपनी समृद्ध परंपरा के कारण विश्व की सर्वश्रेष्ठ जनगणनाओं में से एक मानी जाती है और यह विश्व के बड़े प्रशासनिक कार्यों में शामिल है। जनगणना के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन कार्य के लिए आधार बनते हैं।
यह जानकारी डीसी ने गुरुवार काे अपने कायार्लय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि जनगणना का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (हाउस-लिस्टिंग एंड हाउसिंग सेंसस) (2026) का कार्य किया जाएगा। इसमें स्व-गणना की अवधि 01 मई से 15 मई 2026 तक होगी। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने मकान सूचीकरण से संबंधित व्योरा अंकित कर सकता है।


वहीं एक्चुअल हाउसलिस्टिंग (16 मई से 14 जून 2026) के समय प्रगणक डोर तो डोर जाने के क्रम में जानकारी लेंगे, जिसका प्रगणक से सत्यापन करने के बाद डाटा को सिंक किया जायेगा। इससे समय की बचत होगी और डेटा की शुद्धता सुनिश्चित होगी एवं प्रगणकों का कार्य भी सरल होगा।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts
.jpg)
