Bokaro News: मजदूरों के हक की आवाज बनी राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, पदोन्नत श्रमिक का हुआ सम्मान
यूनियन के प्रति मजदूरों का विश्वास हुआ गहरा
गोमिया में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने पदोन्नत श्रमिक भुवनेश्वर रवानी को सम्मानित करते हुए मजदूर हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यूनियन नेताओं ने कहा कि विधायक अनूप सिंह के मार्गदर्शन में संगठन मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय है।
गोमिया: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन हमेशा मजदूर के हक और अधिकार के लिए कृत संकल्पित है। संगठन हमेशा जागरूकता का परिचय देते हुए समस्या का निदान हो इसके लिए प्रयासरत है। अभी हाल ही में प्रमोशन पाय श्रमिक भुनेश्वर रवानी का संगठन के द्वारा सम्मानित किया गया। क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह व शाखा सचिव उत्तम कुमार ने कहा मजदूरों के समस्याओं को लेकर यूनियन हमेशा अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वाह करती है।
जिससे मजदूरों का भरोसा और विश्वास यूनियन के ऊपर कायम है। यूनियन के अध्यक्ष व बेरमो के विधायक अनूप सिंह के मार्गदर्शन में यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य मजबूती के साथ अपना कार्य करते हैं। हमेशा मजदूरों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष रखते हुए उसके निराकरण करने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का कार्य करते हैं। परिणाम स्वरूप अधिकार से वंचित कामगार को न्याय मिल पाता है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


