भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की समीक्षा बैठक आयोजित

प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत: आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की समीक्षा बैठक आयोजित
भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रशिक्षण महाअभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते नेता

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के सफल समापन के बाद समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षण वर्गों की उपलब्धियों और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा हुई।

रांची: प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के सफल समापन के उपरांत जिला वर्ग प्रभारी एवं वर्ग संयोजकों की संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

पिछले माह संपन्न हुए महाअभियान के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं मंडलों में आयोजित प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा किया गया।

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की राष्ट्रीय प्रशिक्षण टोली की सदस्य एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने कहा कि प्रशिक्षण किसी भी संगठन की शक्ति का आधार होता है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सजग प्रहरी है। प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करने के साथ-साथ संगठन की कार्यपद्धति और जनसेवा के मूल्यों से भी जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय का दर्शन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से साकार हो रहा है और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 झारखंड भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी अभियान सिद्ध हुआ है।संगठन की मजबूती का आधार है प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता।इस अभियान ने संगठन के प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ताओं को वैचारिक, सांगठनिक एवं व्यवहारिक रूप से और अधिक सक्षम बनाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन अपने कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, समर्पण और वैचारिक प्रतिबद्धता के बल पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। समीक्षा बैठकों के माध्यम से प्रशिक्षण की उपलब्धियों का मूल्यांकन करते हुए आगामी चुनौतियों एवं कार्यक्रमों के लिए संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय तथा जनोन्मुखी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: विश्व पर्यावरण दिवस पर सीसीएल की अनोखी पहल, 250 बच्चों ने रंगों और शब्दों से दिया प्रकृति बचाने का संदेश

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनावी सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, सुशासन एवं विकास के संकल्प को आगे बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा की

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास का एक प्रभावी माध्यम बना है तथा यह अभियान आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत, अनुशासित और जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने एवं धन्यवाद ज्ञापन केके गुप्ता ने किया।

बैठक में शालिनी वैशिखियार, मनीर उरांव, शैलेन्द्र सिंह, अमित सिंह, अमरदीप यादव, अमित मंडल, अशोक बड़ाईक, अविनेश सिंह, राकेश भास्कर, संजीव विजयवर्गीय, प्रियंका रंजन, गणेश तिवारी, बबलू भगत, दिनेश कुमार, भारत यादव, बलराम सिंह, रमेश सिंह, सतीश सिन्हा सहित वर्ग प्रभारी एवं वर्ग संयोजक उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत
सरला बिरला विश्वविद्यालय का जलवा: दो छात्रों को यूएई में मिला ₹32.50 लाख तक का पैकेज
Sahebganj News: पथरा गांव में एनटीपीसी का बड़ा सोलर पैनल उखड़ा, बाल-बाल बचे ग्रामीण
Sahebganj News: दहेज मांग और मार-पीट केस में कोटालपोखर पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार
Sahebganj News: पेयजल संकट के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, जारी की हेल्पलाइन नंबर सूची
Sahebganj News: जन्म से 5 साल तक के 35,877 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
Koderma News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बड़की धमराय में लगाया विधिक जागरूकता शिविर
Ranchi News: JEE Advanced 2026 में सीसीएल की शिक्षा पहल का कमाल, तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता
3 करोड़ में झारखंड आंदोलन खरीदने वाली कांग्रेस’, आदित्य साहू का बड़ा हमला, राज्यसभा चुनाव पर गरमाई सियासत
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की समीक्षा बैठक आयोजित
जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा ने किया उलगुलान: कैलाश यादव
त्रिभुवन मंडल का पलटवार, बोले- मुझे भू-माफिया कहने वाले खुद आधा दर्जन गरीबों की जमीन कब्जाए बैठे हैं