27 जून तक रेल यात्रियों को बड़ा झटका, कई ट्रेनें रद्द तो कई का बदला रूट

तीसरी अप लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए लिया गया निर्णय

27 जून तक रेल यात्रियों को बड़ा झटका, कई ट्रेनें रद्द तो कई का बदला रूट
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

दक्षिण पूर्व रेलवे ने बरवाडीह–महुआमिलान रेलखंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 23 से 27 जून तक कई ट्रेनों को रद्द करने और कई ट्रेनों का मार्ग बदलने का निर्णय लिया है। रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

पलामू: दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने धनबाद मंडल के सीपीडीआर–बरवाडीह–महुआमिलान रेलखंड में तीसरी अप लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए 23 जून से 27 जून 2026 तक नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किए जाने की घोषणा की है। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 17 जून से 22 जून तक तथा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 23 जून से 27 जून तक चलेगा। इस दौरान पलामू और आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

सबसे अधिक असर दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा, क्योंकि ट्रेन संख्या 18635 रांची–सासाराम एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस को 23, 24, 25, 26 और 27 जून 2026 को रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन पलामू, गढ़वा और रोहतास जिले के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क साधन मानी जाती है।

इसके अलावा बरकाकाना–डेहरी ऑन सोन, बरवाडीह–डेहरी ऑन सोन, बरवाडीह–चोपन, गोमो–बरवाडीह तथा डेहरी ऑन सोन–बरवाडीह सहित कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का परिचालन भी निर्धारित तिथियों में रद्द रहेगा।

यह भी पढ़ें: झारखंड के पत्थर कारोबार पर टिकी निगाहें, 500 मीटर नियम पर हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार

वहीं, हटिया–नई दिल्ली, रांची–नई दिल्ली, आनंद विहार–हटिया, हावड़ा–जबलपुर, टाटानगर–जम्मूतवी और धनबाद–भोपाल सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ का बड़ा कदम, लखनऊ में मजदूरी करने जा रहे 4 नाबालिग रेस्क्यू

रेलवे ने 23 जून से 27 जून तक बरवाडीह स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को भी वापस लेने का निर्णय लिया है।

इस अवधि में यात्रियों को डाल्टनगंज अथवा महुआमिलान स्टेशन का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस ऐप, हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा संबंधित स्टेशन से प्राप्त करने की अपील की है।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली, सूचना पट, एसएमएस और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Ranchi News: एसबीयू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस का भव्य आयोजन Ranchi News: एसबीयू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस का भव्य आयोजन
योग, अनुशासन और रचनात्मकता का संगम बना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह
मोदी सरकार में जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी विरासत को मिल रही नई राष्ट्रीय पहचान: आदित्य साहू
कैंब्रिज ग्रुप के संस्थानों में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया योगाभ्यास
अनिल कपूर के नए शो में मिलेगा टीवी पर आने का मौका, जीत सकते हैं 1 करोड़ रुपये
Sawan 2026: कब से शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानें चारों सावन सोमवार की तारीखें
Lucknow Fire: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; CM योगी ने लिया संज्ञान
विश्व योग दिवस पर संस्कार भारती के योग शिविरों में उमड़ा उत्साह, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
27 जून तक रेल यात्रियों को बड़ा झटका, कई ट्रेनें रद्द तो कई का बदला रूट
पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना AIIMS में भर्ती, जानिए क्या है पूरा मामला
Viral Video: कैमरा एंगल ने कैसे बनाया साधारण जगह को खतरनाक, देखें वीडियो
5 मिनट की बात, 37 लाख खर्च और 3 दिन में तलाक; दूल्हे की कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग