5 मिनट की बात, 37 लाख खर्च और 3 दिन में तलाक; दूल्हे की कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग

5 मिनट की बात, 37 लाख खर्च और 3 दिन में तलाक; दूल्हे की कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग
चीनी युवक शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का शिकार हुआ। (सांकेतिक तस्वीर)

एक शख्स ने उस औरत से तलाक की अर्जी कोर्ट में लगाई है जिससे वह सिर्फ 5 मिनट की वीडियो कॉल पर मिला था। इस शादी का अंजाम आपको हिला देगा। पढ़िए एक दूल्हे की हैरान कर देने वाली कहानी।

China Marriage Fraud: जल्दबाजी में लिया गया फैसला कितना महंगा पड़ सकता है, इसकी सबसे बड़ी मिसाल चीन के झेजियांग से आई है। यहां एक शख्स के साथ शादी के नाम पर ऐसा खेल हुआ कि उसकी कहानी पूरे सोशल मीडिया पर छा गई। विवाह के महज तीन दिन बाद यह रिश्ता इस तरह टूटा कि मामला अदालत तक जा पहुंचा।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यह कहानी 'गु' नाम के एक चीनी युवक की है जिन पर परिवार की ओर से शादी के लिए भारी दबाव था। हारकर उन्होंने एक स्थानीय मैरिज ब्यूरो का दरवाजा खटखटाया और 200 युआन यानी करीब 2,700 रुपए देकर रजिस्ट्रेशन करा लिया।

ब्यूरो ने उनका संपर्क 30 साल की एक महिला से कराया। हैरानी की बात यह रही कि दोनों कभी आमने-सामने मिले ही नहीं। बस एक 5 मिनट की वीडियो कॉल हुई जिसमें लड़के के सवालों का जवाब लड़की से ज्यादा ब्यूरो के लोग दे रहे थे। लड़की ने दावा किया कि उस पर कोई कर्ज नहीं और वह पूरी तरह तंदुरुस्त है। परिवार ने ब्यूरो की बातों पर आंखें मूंदकर भरोसा किया और शादी तय हो गई।

पानी की तरह बहाया पैसा
इस 'चट मंगनी पट ब्याह' पर गु के परिवार ने 265,000 युआन यानी तकरीबन 37 लाख रुपए पानी की तरह बहा दिए। इसमें से करीब 10 लाख रुपए लड़की के परिवार को ब्राइड प्राइस के रूप में दिए गए और लगभग 22 लाख रुपए मैरिज ब्यूरो ने अपनी फीस के नाम पर हड़प लिए।

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका

तीन दिन में खुल गया झूठ का पिटारा
शादी के बाद जब लड़की ससुराल आई तो खुशियां तीन दिन भी नहीं चल सकीं। तीसरे दिन जब गु पत्नी को बैंक ले गए तो उनके होश उड़ गए। पता चला कि पत्नी पर पहले से 14 लाख रुपए का कर्ज है। पूछने पर उसने सफाई दी कि यह उसके पुराने बॉयफ्रेंड का कर्ज है।

यह भी पढ़ें: जादू-टोना के शक में डॉक्टर ने मेड की हत्या, परिवार ने बताई मानसिक बीमारी की बात

झूठ पर झूठ का सिलसिला
पत्नी के मोबाइल पेमेंट ऐप पर जो नाम था वह ब्यूरो के बताए नाम से बिल्कुल अलग था। मेडिकल जांच में सामने आया कि महिला को लीवर की गंभीर बीमारी है जबकि पहले उसने खुद को पूरी तरह स्वस्थ बताया था। इन सब झूठों से तंग आकर गु ने शादी के नौवें दिन ही तलाक की अर्जी दाखिल कर दी।

अब कोर्ट में चल रहा है हाई वोल्टेज ड्रामा
मामला अब पूरी तरह उलझ गया है। धोखा पकड़े जाने के बाद भी पत्नी ने उल्टे पति गु पर ही मुकदमा ठोक दिया। उसका कहना है कि तलाक की मांग से वह अवसाद में आ गई है इसलिए उसे 7 लाख रुपए मुआवजा चाहिए। दूसरी तरफ गु ने मैरिज ब्यूरो पर ठगी का केस दर्ज कराया है। लेकिन ब्यूरो वाले गलती स्वीकार करने के बजाय इस जोड़े पर ही नाटक करने का आरोप लगा रहे हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर