डुहुमुर्गा गांव में साप्ताहिक मांझी थान पूजा की शुरुआत, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पर जोर

समाजसेवी सच्चिदानंद सोरेन की पहल पर हुआ आयोजन

डुहुमुर्गा गांव में साप्ताहिक मांझी थान पूजा की शुरुआत, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पर जोर
मांझी थान में सामूहिक पूजा करते ग्रामीण

दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड स्थित डुहुमुर्गा गांव में संताल आदिवासी समुदाय द्वारा मांझी थान में साप्ताहिक पूजा की शुरुआत की गई। समाजसेवी सच्चिदानंद सोरेन की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की।

दुमका: रानीश्वर प्रखंड के डुहुमुर्गा गांव में समाजसेवी सच्चिदानंद सोरेन की पहल पर गांव के लेखा होड़ (गांव को संचालित करने वाले) तथा ग्रामीणों ने संताल आदिवासी समुदाय के पारंपरिक पूजा स्थल मांझी थान में साप्ताहिक पूजा की शुरुआत की।

इस अवसर पर गांव के महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों ने सामूहिक रूप से मांझी थान में एकत्र होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार धूप, अगरबत्ती, जल, लड्डू, गुड़, चूड़ा, पानी आदि अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान समय में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए मांझी थान में सामूहिक साप्ताहिक पूजा अत्यंत आवश्यक है। यह पूजा संताल आदिवासी समाज के आराध्य देव मरांग बुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए आयोजित की जाती है।

इस अवसर पर समाजसेवी सच्चिदानंद सोरेन ने कहा, “साप्ताहिक मांझी थान बोंगा बुरु (पूजा) का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक एकता, आध्यात्मिक शांति तथा सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।” उन्होंने कहा कि यह पहल विशेष रूप से युवा पीढ़ी और बच्चों को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ने के लिए की गई है, ताकि वे अपने रीति-रिवाजों को समझें, उनका सम्मान करें और उस पर गर्व महसूस करें।

Read More.. Vaibhav Suryavanshi Birthday: IPL और U19 में धमाका, अब टीम इंडिया में एंट्री का काउंटडाउन शुरू

समाजसेवी ने आगे कहा कि यह साप्ताहिक पूजा संताल समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगी, जो आगे चलकर धार्मिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से समाज को मजबूती प्रदान करेगी।

Read More.. राम नवमी पर हेमंत सोरेन ने तपोवन मंदिर में की पूजा, राज्य की खुशहाली की कामना

इस अवसर पर बच्चों को सकारात्मक जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित करने के लिए विशेष प्रार्थना भी की गई, जिसमें नशे से दूर रहने, नियमित रूप से विद्यालय जाने, माता-पिता एवं बुजुर्गों की सेवा और सम्मान करने का संदेश दिया गया।

Read More.. Jamshedpur News: छत की दीवार को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल

ग्रामीणों का मानना है कि साप्ताहिक मांझी थान बोंगा बुरु (पूजा) से गांव और परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और भाईचारा बढ़ेगा तथा धर्म, संस्कृति और सभ्यता को बचाए रखने में मदद मिलेगी।

पूजा के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस साप्ताहिक मांझी थान बोंगा बुरु (पूजा) में गुडरह सोरेन, धुनिराम टुडू, पलटोन सोरेन, छोटो हांसदा, राजेश मरांडी, गुबिन सोरेन, रिंकू टुडू, विनय हांसदा, आदित्य टुडू, बाले मुर्मू, सुरुज मरांडी, एल्बीना एलसी मुर्मू, लुखी मरांडी, सुमिति बास्की, बिटिनी हांसदा सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

कौन है भीम राम? जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर पत्थर से मारकर कुचला कौन है भीम राम? जिसने भगताइन के कहने पर विष्णुगढ़ की बच्ची का सिर पत्थर से मारकर कुचला
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now