वित्त मंत्री ने पेश किया 7721 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट, विपक्ष ने की नारेबाजी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्रों और किसानों के उठाए मुद्दे

वित्त मंत्री ने पेश किया 7721 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट, विपक्ष ने की नारेबाजी
झारखण्ड विधानसभा (फाइल)

झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 7721 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। विपक्ष ने छात्रवृत्ति में देरी और किसानों के मुद्दे को लेकर हंगामा किया, जिसके कारण कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को 7721 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन में पेश किया। बजट प्रस्तुत होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी।

विपक्ष ने छात्रवृत्ति मुद्दे पर हंगामा किया

कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू हुई। जैसे ही बजट पेश हुआ, विपक्ष के विधायक छात्रवृत्ति की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। उन्होंने नारेबाजी की और मेजें पीटना शुरू किया। हाथों में मौजूद पोस्टरों को मार्शलों ने जब्त कर लिया। अध्यक्ष ने शून्यकाल चलाने की अपील की, लेकिन विपक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुआ।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बयान

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। कई छात्र अपनी फीस भरने के लिए होटल में प्लेट धोने को मजबूर हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार किसानों का धान नहीं खरीद रही, जिससे वे 1500–1600 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान बेचने को विवश हैं। मरांडी ने कहा कि इन मुद्दों पर सदन में चर्चा होनी आवश्यक है और शून्यकाल में उठाए गए प्रश्नों का अधिकारी उचित जवाब नहीं दे रहे।

मंत्री सुदिव्य सोनू का जवाब

मंत्री सुदिव्य सोनू ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि छात्रवृत्ति में देरी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि केंद्र से मिलने वाला फंड राज्य सरकार को उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्होंने विपक्ष पर “घड़ियाली आंसू” बहाने का आरोप लगाया और पूछा कि यदि विपक्ष को छात्रों की चिंता है तो वह केंद्र सरकार के सामने विरोध क्यों नहीं दर्ज करा रहा।

यह भी पढ़ें कोडरमा में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान

Edited By: Mohit Sinha

Related Posts

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव