कोडरमा में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान

छात्रों को तंबाकू, टीबी और मानसिक रोगों के प्रति किया गया जागरूक

कोडरमा में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान

कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय योगीडीह में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों को तंबाकू के दुष्प्रभाव, टीबी एवं सामान्य मानसिक रोगों की जानकारी दी गई तथा स्लोगन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

कोडरमा : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम कोडरमा के तत्वाधान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, योगीडीह, मरकच्चो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को तंबाकू एवं तंबाकू से निर्मित मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के साथ-साथ क्षय रोग (टीवी) एवं सामान्य मानसिक रोग की जानकारी दी गई। स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसके प्रथम तीन उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

जिला परामर्शी दीपेश कुमार ने बताया कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के साथ ही आर्थिक दृष्टि से भी परिवार के लिए हानिकारक है। उन्होंने बताया कि तंबाकू पदार्थों के सेवन से कैंसर, बालों का झड़ना, मोतियाबिंद, गैंग्रीन, अल्सर, बांझपन एवं नपुंसकता तथा हृदय एवं स्वांस संबंधित रोग होने की प्रबल संभावना होती है।

कोटपा (झारखंड संशोधन) अधिनियम 2021 के तहत शिक्षण संस्थान, स्वास्थ्य संस्थान, सार्वजनिक कार्यालय, कोर्ट परिसर के 100 मीटर के परिधि में तंबाकू पदार्थों की बिक्री पूर्णरूपेण प्रतिबंधित है। उल्लंघनकर्ता को 1000 रुपए तक का जुर्माने का प्रावधान है। वहीं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ० सिद्धांत ओहदार नें सामान्य मानसिक रोगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र छात्राओं ने तंबाकू मुक्त समाज बनाने, समृद्ध झारखंड एवं स्वास्थ्य भारत के निर्माण करने की शपथ ली।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Sahebganj News : आगामी त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, दोषी व्यक्ति सीधे भेजे जाएंगे जेल Sahebganj News : आगामी त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, दोषी व्यक्ति सीधे भेजे जाएंगे जेल
राजमहल नगर पंचायत चुनाव, सन्नी कुमार साहा की शानदार जीत
Dhanbad News : बेलगड़िया टाउनशिप में स्किल ट्रेनिंग के लिए प्री-बिड मीटिंग संपन्न
फोरम ऑफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर के 36वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सीसीएल की सशक्त भागीदारी
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Dhanbad News : राजकीय पॉलिटेक्निक में होगी मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sahebganj News : मधुमक्खी के डंक से डॉक्टर की मौत, स्वास्थ्य विभाग में फैला मातम
Pakur News : मध्य विद्यालय गणपुरा में 'एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह' का आयोजन, 164 बच्चों की हुई जांच
Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन
Palamu News : डीआईजी किशोर कौशल ने मनिका थाना और पलामू मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
Dhanbad News : नगर निकाय चुनाव मतगणना को लेकर अधिकारियों को दी गई विस्तृत ब्रीफिंग
हर्बल गुलाल के साथ मनेगी होली, सखी मंडल की दीदियों ने शुरू किया 10 क्विंटल उत्पादन