Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

मतदान के बाद सामग्री जमा करने की व्यवस्था

Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

कोडरमा में डीसी ऋतु राज के निर्देशन में रिसिविंग व डिस्पैच टीम को प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर सुदीप सहाय ने मतदान कर्मियों को मतपेटी एवं चुनाव सामग्री सावधानीपूर्वक हस्तगत कराने और चेकलिस्ट के अनुसार पैकिंग करने के निर्देश दिए।

कोडरमा : डीसी सभाकक्ष में में डीसी ऋतु राज के निर्देशन में एवं डीडीसी के मार्ग दर्शन में सभी रिसिविंग टीम एवं डिस्पैच टीम को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में डीडीसी, एसडीओ उपस्थित रहे। उप विकास आयुक्त ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि अपने कार्य को सही तरीके ट्रेनिंग में समझ कर त्रुटी रहित कार्य करें।  ट्रेनिंग के समय ट्रेनर सुदीप सहाय, मनोज चौरसिया, नरेश यादव, उमेश सिन्हा, रवि कांत रवि, रामचन्द्र ठाकुर, दिलीप वर्णवाल, संजय सुमन, राजेश्वर पांडे, विवेक रंजन उपस्थित थे।

प्रशिक्षण कोषांग के सहायक प्रेम कुमार भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के क्रम में सभी वितरण टीम के कर्मियों को बताया गया कि चुनाव सामग्री का वितरण मतदान कर्मियों को एक दिन पूर्व किया जाना है। इसी दिन सभी मतदान कर्मियों को उनका अंतिम पत्र प्राप्त होगा। जिसका वितरण कार्मिक कोषांग द्वारा किया जाएगा। पत्र वितरण हेतु अलग अलग काउंटर बनाए जाएंगे  । जिससे बूथ पर जाने वाले कर्मियों को कोई परेशानी न हो।

प्रशिक्षण में सामग्री कोषांग एवं मतपेटिका कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों को ट्रेनर सुदीप सहाय ने बताया कि मतदान कर्मियों को मतपेटी एवं चुनाव सामग्री हस्तगत कराने में बहुत हीं सावधानी बरतने कि आवश्यकता है। सभी सामग्री का पैकिंग राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर किया जाना है।

आयोग द्वारा निर्गत सूची के अनुसार हीं सावधानी पूर्वक सामग्री का पैकिंग चेक लिस्ट से मिलान कर किया जाना चाहिए। मतपेटी का वितरण भी सावधानी पूर्वक करना चाहिए एवं उनके क्रमांक का डाटा रजिस्टर में संधारित किया जाएगा। सामग्री एवं मतपेटिका का वितरण हेतु पर्याप्त मात्रा में काउंटर बनाए जाएंगे ।  

यह भी पढ़ें Koderma News : तालाब में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

जिससे मतदान कर्मियो को कोई दिक्कत नहीं हो। मतदान समाप्ति के बाद सभी मतदान कर्मियों से बूथ- वाइस, सील्ड मतपेटिका एवं आवश्यक प्रपत्रों से युक्त लिफाफा को प्राप्त करने हेतु रिसीविंग टीम का निर्माण किया गया है।

यह भी पढ़ें सरिया में होली को लेकर सख्ती, अश्लील गानों और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

ट्रेनर सुदीप सहाय ने उनको , उनके कार्य एवम् दायित्व को विस्तार से बताया। रिसिविंग के लिए झुमरी तिलैया नगरपालिका के 68 बूथ के लिए चार काउंटर, कोडरमा नगरपंचायत के 21 बूथ के लिए दो काउंटर एवं डोमचांच नगर पंचायत के 25 बूथ के लिए दो काउंटर बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें Pakur News : उपासना मरांडी के प्रयास से 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

जिससे मतदान कर्मियों को सामग्री जमा करने के समय कोई दिक्कत नहीं हो। ट्रेनर सुदीप सहाय ने बताया कि एक काउंटर पर चार कर्मी और दो प्यून लगाए जाएंगे। सभी लोग सामग्री का मिलान सावधानी पूर्वक करेंगे तथा सभी सामग्री को संबंधित स्ट्रांग रुम में जमा  कर सील कर दिया जाएगा। सामग्री के मिलान करने में मदद करने हेतु सभी रिसिविंग काउंटर पर एक एक मास्टर ट्रेनर को नियुक्त किया जाएगा।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Giridih news: संत जेवियर्स स्कूल के समीप भीषण सड़क हादसा  Giridih news: संत जेवियर्स स्कूल के समीप भीषण सड़क हादसा 
Koderma News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ाने का निर्देश
Koderma News: श्री हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में महत्वपूर्ण बैठक
झारखंड में गरीबों की सरकार या 'शीश महल' का दरबार
Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी
ईरान ने बहरीन में इजराइली दूतावास, कतर में एयर बेस को बनाया निशाना
Palamu News: महावीर नवयुवक जनरल दल के नए अध्यक्ष बने मंगल सिंह
Palamu news: हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन रोड स्थित होटल से अवैध हथियार के साथ संचालक गिरफ्तार
Palamu News: सुखोई-30 विमान हादसा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया शोक व्यक्त
विशेष राजनीतिक विश्लेषण: जोरहाट की चुनौती – क्या गौरव गोगोई के सामने उतरेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?
Palamu News: न्यू सुरभि क्लब के अध्यक्ष बने संजय चंद्रवंशी 
Sahebganj News : रमज़ान के मौके पर सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन, विधायक निसात आलम होंगी मुख्य अतिथि