Dhanbad News : नगर निकाय चुनाव मतगणना को लेकर अधिकारियों को दी गई विस्तृत ब्रीफिंग

निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश

Dhanbad News : नगर निकाय चुनाव मतगणना को लेकर अधिकारियों को दी गई विस्तृत ब्रीफिंग

नगर निकाय चुनाव की मतगणना को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए धनबाद के न्यू टाउन हॉल में जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों एवं मतगणना कर्मियों को विस्तृत प्रशिक्षण एवं ब्रीफिंग दी गई।

धनबाद : नगर निकाय चुनाव की मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से न्यू टाउन हॉल में विशेष प्रशिक्षण सह ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। सत्र में सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं मतगणना कार्य से जुड़े कर्मियों ने भाग लिया।

अपर समाहर्ता सह महापौर पद के निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि मतगणना निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एकरूपता के साथ की जाए। मतपेटिका खोलने से पूर्व उसके एड्रेस टैग और सील की सावधानीपूर्वक जांच कर प्रत्याशी के एजेंटों को संतुष्ट करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने मतपत्रों को वैध एवं अवैध घोषित करने में विशेष सतर्कता बरतने पर बल दिया, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे।

मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण ने हेल्प डेस्क, बज्रगृह, रिसीलिंग कक्ष और निर्वाची पदाधिकारी के टेबल पर प्रतिनियुक्त कर्मियों के दायित्वों को पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विस्तार से समझाया। मतगणना पूर्ण होने के बाद प्रपत्र 19, 20, 21 एवं 22 भरने की प्रक्रिया तथा दो प्रत्याशियों के मत बराबर होने की स्थिति में लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

प्रशिक्षण में एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें Koderma New : रामकृष्ण परमहंस का 190वां जन्मदिन कोडरमा में धूमधाम से मनाया गया

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Dhanbad News : राजकीय पॉलिटेक्निक में होगी मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sahebganj News : मधुमक्खी के डंक से डॉक्टर की मौत, स्वास्थ्य विभाग में फैला मातम
Pakur News : मध्य विद्यालय गणपुरा में 'एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह' का आयोजन, 164 बच्चों की हुई जांच
Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन
Palamu News : डीआईजी किशोर कौशल ने मनिका थाना और पलामू मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
Dhanbad News : नगर निकाय चुनाव मतगणना को लेकर अधिकारियों को दी गई विस्तृत ब्रीफिंग
हर्बल गुलाल के साथ मनेगी होली, सखी मंडल की दीदियों ने शुरू किया 10 क्विंटल उत्पादन
Koderma News : शिव चर्चा महिला मंडल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया मलाई होली मिलन समारोह
Palamu News : ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर
Palamu News : आदिवासी धर्म कॉलम के बिना जनगणना अधूरी: आशुतोष सिंह चेरो
एसपी पलामू के हाथों में मतगणना स्थल का कमान, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी व टीओपी प्रभारियों को किया निर्देशित