Pakur News : मध्य विद्यालय गणपुरा में 'एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह' का आयोजन, 164 बच्चों की हुई जांच
सिविल सर्जन के निर्देश पर आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर
पाकुड़िया प्रखंड के मध्य विद्यालय गणपुरा में 'एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह' के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन, पाकुड़ के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 164 बच्चों के खून की जांच कर उनके हीमोग्लोबिन स्तर का आकलन किया गया।
पाकुड़ : सिविल सर्जन, Pakur के निर्देशानुसार गुरुवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय गणपुरा (पाकुड़िया) में 'एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह' के तहत स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खून की कमी को दूर करना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था।
शिविर के दौरान मेडिकल टीम द्वारा विद्यालय के कुल 164 बच्चों के खून की जांच की गई और उनके हीमोग्लोबिन (एचपी) स्तर का आकलन किया गया। जांच के उपरांत एनीमिया से बचाव के लिए बच्चों के बीच आयरन और फोलिक एसिड की दवाइयां वितरित की गईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को खान-पान में सुधार लाने और पोषणयुक्त आहार लेने की सलाह दी।

