एसपी पलामू के हाथों में मतगणना स्थल का कमान, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी व टीओपी प्रभारियों को किया निर्देशित

27 फरवरी को होगी मेदिनीनगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना

एसपी पलामू के हाथों में मतगणना स्थल का कमान, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी व टीओपी प्रभारियों को किया निर्देशित
एसपी पलामू (फाइल फोटो)

मेदिनीनगर निगम 2026 के तहत 27 फरवरी को होने वाली मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस एवं पुलिस अधीक्षक रिश्मा रमेशन ने जीएलए कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया।

पलामू : मेदिनीनगर निगम 2026 के तहत 27 फरवरी को होने वाली मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस एवं पुलिस अधीक्षक रिश्मा रमेशन द्वारा जीएलए कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मतगणना कक्ष, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था सहित सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि परिसर में किसी भी अनावश्यक व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहे तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णतः रोक सुनिश्चित की जाए तथा पासधारकों को ही प्रवेश दिया जाए। परिसर में अतिरिक्त बैरिकेडिंग कराने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read More.. Palamu News: राज छुपाने के लिए दूसरी हत्या… आखिर कौन है ये बेरहम आरोपी?

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन करते हुए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना केंद्र के आसपास विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

Read More.. Palamu News: कार और टोटो रिक्शा में टक्कर, काम पर जा रही दो महिलाएं घायल 

मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा कई अन्य पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More.. लॉकडाउन हत्याकांड: 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, अविनाश राजा बोले— न्याय जिंदा है

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप