हमर अधिकार मंच की बैठक, रांची में होगी ह्यूमन राइट्स वर्कशॉप
दीपेश निराला की अध्यक्षता में बैठक
रांची में हमर अधिकार मंच की बैठक में संगठन विस्तार और मानव अधिकार जागरूकता पर चर्चा की गई। अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल 2026 को रांची प्रेस क्लब में ह्यूमन राइट्स वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।
रांची: हमर अधिकार मंच के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक कचहरी चौक स्थित न्यू इंडिया होटल में अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस वर्कशॉप में रिसोर्स पर्सन के रूप में दीपेश निराला प्रतिभागियों को मानव अधिकार कानून, विशेषकर मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम की विस्तृत जानकारी देंगे। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को उनके सिविल राइट्स के प्रति जागरूक करना है।
अब तक झारखंड के विभिन्न जिलों से 49 प्रतिभागियों ने इस वर्कशॉप के लिए निबंधन करा लिया है। इच्छुक लोग अधिक जानकारी के लिए 8002830808 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, प्रिय ब्रत प्रसाद, राजकुमार, संतोष मृदुला, मीना कुमारी, प्रदीप राणा, महासचिव उमाशंकर सिंह, सचिव चंद्रदेव कुमार वर्णवाल (चंदू), सूर्य प्रकाश, संयुक्त सचिव मनीष बक्शी, दिलीप कुमार, आशीष जयसवाल, दीनबंधु कुमार, बीरेंद्र नगड़ूवार, जूही कुमारी चौधरी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी तथा कार्यकारिणी सदस्य अखिल कुमार और रश्मि भेंगरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
