Giridih News: सुबह से शाम तक चला धरना, सरिया को जिला बनाने की उठी मांग
अनुमंडल कार्यालय के समक्ष हुआ एकदिवसीय धरना
सरिया में जिला बनाने की मांग को लेकर समाजसेवी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना आयोजित किया गया। यह धरना अनुमंडल कार्यालय के समक्ष सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। धरना के बाद समर्थकों ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
गिरिडीह: सरिया समाजसेवी प्रकाश मंडल ने सरिया को जिला बनाने की मांग को लेकर अपने समर्थकों के साथ सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया। धरना सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चला। धरना समाप्ति के बाद अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसके बाद धरना की समाप्ति की घोषणा की गई।
धरना में मदन मंडल, जिमी चौरसिया, प्रमोद मंडल, सोनू पांडे, गोपाल यादव, रशीद अंसारी, सुमित मंडल, देवनंदन मंडल, अब्दुल रशीद, देबू वर्मा, अरशद खान, पंकज सिंह, आनंद मंडल, कैलाश मंडल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजसेवी प्रकाश मंडल ने कहा कि सरिया क्षेत्र को जिला का दर्जा दिलाने के लिए यह धरना आयोजित किया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाए।
