डीपीएस बोकारो में धरातल पर उतरी बच्चों की 'संकल्पना', आकर्षक कला-प्रदर्शनी ने किया मंत्रमुग्ध

विद्यार्थियों की रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन

डीपीएस बोकारो में धरातल पर उतरी बच्चों की 'संकल्पना', आकर्षक कला-प्रदर्शनी ने किया मंत्रमुग्ध

बोकारो के डीपीएस में ‘संकल्पना’ कला-प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों की पेंटिंग, 3डी प्रिंटिंग और रोबोटिक्स मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया और समग्र विकास पर जोर दिया गया।

बोकारो : दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में सोमवार को 'संकल्पना' नामक कला-प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस रमणीक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों की कल्पना भी धरातल पर उनकी कलाकृतियों के रूप में उतरी रही। भांति-भांति के दर्जनों पेंटिंग्स और बैगलेस डेज की अवधि में बच्चों द्वारा तैयार कलात्मक रचनाओं ने खूब लुभाया।

एक्रेलिक, वाटर कलर, पेन-इंक आदि से तैयार मनोरम चित्रकारी में भक्ति-आस्था, प्राकृतिक दृश्य, सामाजिक परिदृश्यों, आम जनजीवन, बाजार, मिथिला पेंटिंग, पशु-पक्षी, कार्टून कैरेक्टर आदि को बखूबी दर्शाया गया। शिक्षक तो शिक्षक, बच्चों ने भी जिस प्रकार से अपनी कलात्मक भावनाओं को कैनवास पर पूर्ण परिपक्वता व बारीकी के साथ उतारा, उसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वार्षिक परीक्षा के बाद मौजूदा शैक्षणिक सत्र के अंतिम ओपन डे पर हजारों की तादाद में पहुंचे अभिभावकों ने इस कला-प्रदर्शनी का आनंद लिया और कलात्मक कौशल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।केवल पेंटिंग ही नहीं, विद्यार्थियों द्वारा बैगलेस डे के दौरान तैयार गृह साज-सज्जा के आर्टवर्क तथा कागज की लुग्दी को रंग और आकार देकर तैयार कलाकृतियां भी आकर्षण और सराहना का केन्द्र रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के कंपोजिट स्किल लैब (राकेश शर्मा एयरो इनोवेशन लैब) की ओर से लगाया गया स्टॉल भी कौतूहल और ज्ञानपरक रोचकता से भरा रहा। विद्यार्थियों द्वारा 3डी प्रिंटिंग व सीएनसी लेजर कटिंग मशीन से तैयार आर्टवर्क के अलावा जेट इंजन, रोबोटिक्स, मैक्सवेल पेंडुलम, उच्च गुणवत्ता की दूरबीन, हाइड्रोलिक तकनीक आदि से संबंधित प्रदर्शों ने जहां अभिभावकों को ज्ञानपरक रोचकता से भर दिया, वहीं त्रिविमीय प्रिंटिंग तकनीक को करीब से देखना किसी रोमांच से कम नहीं था।

Read More.. प्रदेश भाजपा की नई कमेटी को लेकर उठ रहे सवाल, हार से सबक नहीं, अंगद की पांव की तरह जमे हुए हैं कई नेता

इसके पूर्व, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने अभिभावकों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पेंटिंग बनाकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। साथ ही, इस सफल आयोजन पर शिक्षकों और विद्यार्थियों, खासकर कला विभाग के कार्यो को अपनी बधाई दी। उन्होंने कहा कि डीपीएस बोकारो विद्यार्थियों के समग्र विकास की अपनी कटिबद्धता की दिशा में उनके कलात्मक कौशल को भी निखारने का हर अवसर और मंच प्रदान करता रहा है। ऐसी प्रदर्शनियां उनके भीतर छिपे हुनर को निखारने का एक सशक्त मंच हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ऐसी प्रदर्शनियों का स्वरूप और भी व्यापक होगा, जिससे बच्चों की रचनात्मक ऊर्जा को नई दिशा मिलेगी।

Read More.. मौसम अलर्ट: साहिबगंज में आंधी-बारिश का दौर जारी, ओले गिरने की संभावना

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Giridih News: BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक बल Giridih News: BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक बल
Koderma News: “मानवता की सेवा ही पुलिस का पहला धर्म”: रमाकांत मिश्रा
Dumka News: 6 महीने से खराब पड़ा जलमीनार, पानी के लिए तरसे ग्रामीण
Giridih News: किसानों को मिला प्रशिक्षण, ऑर्गेनिक खेती से आय बढ़ाने पर जोर
कभी सोचे ना थे, महादेव: अन्याय और आस्था पर भावुक कविता
Pakur News: खनन घोटाले पर BJP का हमला, CBI जांच की उठी मांग
Sahebganj News: शॉर्ट सर्किट से हाइवा में लगी आग, चालक-उपचालक ने कूदकर बचाई जान
Pakur News: ईस्टर पर चर्चों में उमड़ी भीड़, जुली हेंब्रम ने दिया प्रेम और शांति का संदेश
Dumka News: संताल समाज की पहल: मांझी थान में हर सप्ताह होगी पूजा, युवाओं को जोड़ने का प्रयास
Ranchi News: मानवता की मिसाल, मुक्ति संस्था ने 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
Bokaro News: चुआड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ महतो की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
ईस्टर पर जमशेदपुर में विशेष प्रार्थना, कब्रिस्तानों में श्रद्धालुओं की भीड़

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें