Sahebganj News : मधुमक्खी के डंक से डॉक्टर की मौत, स्वास्थ्य विभाग में फैला मातम

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Sahebganj News : मधुमक्खी के डंक से डॉक्टर की मौत, स्वास्थ्य विभाग में फैला मातम
साहिबगंज में दिवंगत आयुष चिकित्सक को श्रद्धांजलि देते छात्र-छात्राएं

झारखंड के साहिबगंज जिले में आयुष विभाग के चिकित्सक विनोद कुमार की मधुमक्खी के काटने से मौत हो गई। वे बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक मधुमक्खियों के हमले से उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

साहिबगंज : जिले के स्वास्थ्य विभाग में बुधवार की शाम अचानक शोक की लहर दौड़ गई। आयुष विभाग के चिकित्सक विनोद कुमार (40 वर्ष) की मधुमक्खी काटने से मौत हो गई। डॉक्टर विनोद कुमार बोरियो सीएचसी में पदस्थापित थे। अचानक मधुमक्खी काटने से उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने मृत घोषित कर दिया।

सिविल सर्जन रामदेव पासवान ने बताया कि डॉक्टर विनोद कुमार बोरियो अस्पताल में ओपीडी की ड्यूटी में तैनात थे। मधुमक्खी का छत्ता पास में होने के कारण मधुमक्खी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर मुकेश ने बताया कि काफी प्रयास किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इलाज के लिए अस्पताल लाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। डॉ. विनोद के स्वजनों को सूचना दी गई।

डॉक्टर विनोद कुमार के निधन पर छात्रों ने जताया शोक

बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित आयुष चिकित्सक विनोद कुमार के आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। गुरुवार को राजकीय मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके दिवंगत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने बताया कि डॉक्टर विनोद कुमार एक मृदुभाषी, दयालु और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक थे। वे हमेशा छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और आयरन एवं कृमि की दवा निर्धारित समय पर सेवन करने की सलाह देते थे। जब भी कोई छात्र-छात्रा खेलने-कूदने के क्रम में घायल हो जाता था, तो वे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए तैयार रहते थे। विद्यालय के कर्मियों ने भी ईश्वर से इस विपत्ति के समय में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement