राजमहल नगर पंचायत चुनाव, सन्नी कुमार साहा की शानदार जीत
विकास और पारदर्शिता के मुद्दों पर मिला समर्थन
राजमहल नगर पंचायत के वार्ड संख्या-03 से सन्नी कुमार साहा ने नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 में शानदार जीत दर्ज की। मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, साहिबगंज में शांतिपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई।
साहिबगंज: राजमहल नगर पंचायत के वार्ड संख्या- 03 से सन्नी कुमार साहा ने नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 में प्रभावशाली जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को निर्णायक रूप से पराजित किया। मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, साहिबगंज परिसर में शांतिपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में हुई। सन्नी कुमार साहा ने शुरुआती रुझानों से ही बढ़त बना ली थी, जो अंतिम परिणाम तक कायम रही।
वार्ड संख्या- 03 के मतदाताओं ने विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के मुद्दों पर सन्नी कुमार साहा को अपना प्रतिनिधि चुना। विजय की घोषणा के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया। सन्नी कुमार साहा ने कहा कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने का वादा किया।
