देवघर में कांवड़ियों की बस हादसे का शिकार, 18 की मौत

कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, कई घायल

देवघर में कांवड़ियों की बस हादसे का शिकार, 18 की मौत
कांवड़ियों से भरी क्षतिग्रस्त बस

देवघर में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई. हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 23 घायल हैं. मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने जताया शोक.

देवघर: देवघर में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में बस चालक समेत 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब जमुनिया के पास कांवड़ियों से भरी एक बस ट्रक से टकरा गई. दुर्घटना में 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) रवि कुमार ने जानकारी दी कि "सुबह 4-5 बजे के बीच देवघर से बासुकीनाथ जा रही 32 सीटर बस अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई, और फिर ईंटों के ढेर से जा भिड़ी. ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई."

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ की स्थिति गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया जा सकता है.

राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच "X" के माध्यम से दुःख जताते हुए पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है.

Read More.. मधुपुर की बेटी मंतशा इरफान ने रचा इतिहास, ICSE 10वीं में 90.1% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है.

Read More.. Deoghar News: बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी की अनोखी पहल, बच्चों को मिला प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट

आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है. जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है. बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे.

Read More.. जसीडीह में ‘शिवाल्या वाटर पार्क’ बना समर हॉटस्पॉट, स्वच्छ जल और बेहतर सुविधाओं से पर्यटकों को कर रहा आकर्षित

बाबूलाल मरांडी ने जताया दुःख

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी एक्स (पूर्व Twitter) के माध्यम से इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, “देवघर-बासुकीनाथ मुख्य सड़क पर हुए सड़क हादसे में 18 श्रद्धालुओं की मौत से मन अत्यंत व्यथित है. प्रशासन घायल श्रद्धालुओं के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करे. बाबा बैद्यनाथ दिवंगत आत्माओं को शांति दें.

Read More.. Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह

राज्यपाल ने जताया शोक 

देवघर से बासुकीनाथ जा रही कांवरियों की बस दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है. मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ तथा बाबा भोलेनाथ से घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ.

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट