Palamu News : भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान और कोल माइंस प्रतिनिधियों के ग्रीवांसेज पर हुई विस्तृत चर्चा

भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान और कोल माइंस प्रतिनिधियों के ग्रीवांसेज पर हुई विस्तृत चर्चा

Palamu News : भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान और कोल माइंस प्रतिनिधियों के ग्रीवांसेज पर हुई विस्तृत चर्चा
सड़क निर्माण परियोजनाओं के बैठक में उपायुक्त समीरा एस एवं अन्य

पलामू में उपायुक्त समीरा एस ने एनएच-75 और अन्य सड़क निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान और एलपीसी समेत कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही डीसी ने कोल माइंस प्रतिनिधियों से मिलकर लंबित मामलों पर निर्देश दिए।

पलामू : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में सोमवार  को एनएच 75, फोरलेन पथ निर्माण, आर.ओ.आर, आर.ओ.बी,एवं  सरकार के सड़क निर्माण परियोजनाओं के प्रगति से संबंधी बैठक की।समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने एनएचएआई के विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान की समीक्षा की। इस दौरान सड़क निर्माण वाले अंचलो के अवार्डी संख्या,निर्गत एलपीसी, पेंडिंग एलपीसी, मुआवजा भुगतान समेत अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की।

इसी तरह एल.ए कोर्ट योग्य के मामलों पर भी नियमनुसार कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने संबंधित सीओ और भू-अर्जन पदाधिकारी को आपस में लगातार संपर्क में रहने और रैयतों के प्रत्येक शिकायतों में रुचि लेने की बात कही। बैठक में यह पाया गया कि कुछ मामले संबंधित  एजेंसी के स्तर से लंबित है। इसमें उपायुक्त द्वारा एजेंसी को भी पेपर वर्क स्ट्रांग रखने पर बल दिया गया।

 जिले में संचालित कोल माइंस संचालकों संग बैठक संपन्न 

भू-अर्जन की बैठक के पश्चात डीसी समीरा एस ने जिले में संचालित विभिन्न माइंस के प्रतिनिधियों संग बैठक की। इस दौरान डीसी सभी माइंस प्रतिनिधियों से अंचलों जिला स्तर पर लंबित उनके ग्रीवांसेज से अवगत हुईं।इस दौरान माइंस प्रतिनिधियों के ग्रीवांसेज को लेकर संबंधित अंचल के अंचलाधिकारी संग ऑनस्पॉट चर्चा किया गया। इस दौरान त्रिमूला माइंस को लैंड शीड्यूल के पेंडिंग कार्य को आगामी 10 दिनों के भीतर निष्पादन करने की बात कही।इसके लिये उन्होंने संबंधित सीओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही। इसी तरह कई माइंस द्वारा एक्सप्लोसिव के लिये एन.ओ.सी प्रदान करने को लेकर डीसी को अवगत कराया गया।

वहीं जीएम जेजेलैंड के एन.ओ.सी पर भी चर्चा किया गया। बैठक में डीसी ने कहा कि कोयल माइंस के सुचारू रूप से संचालित होने से जिले के विकास को गति मिलेगी। ऐसे में यह आवश्यक है कि हम सभी माइंस के प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक पदाधिकारी एक टीम के रूप में कार्य करें। इस अवसर पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विजय केरकेट्टा, हुसैनाबाद भूमि सुधार उप समाहर्ता, विभिन्न माइंस प्रतिनिधि समेत संबंधित सीओ मौजूद रहे

यह भी पढ़ें: Palamu News: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार