हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में निशुल्क हृदय जांच शिविर, डेढ़ सौ से अधिक मरीजों ने कराया उपचार

लगातार बढ़ती मरीजों की भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी जांच व उपचार सुविधा

हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में निशुल्क हृदय जांच शिविर, डेढ़ सौ से अधिक मरीजों ने कराया उपचार
आरोग्यम अस्पताल मे निःशुल्क हृदय जांच शिविर का तस्वीर

हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में आयोजित निःशुल्क हृदय जांच शिविर में डेढ़ सौ से अधिक मरीजों ने जांच और उपचार करایا। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने ईसीजी, ब्लड शुगर, बीपी सहित सभी जांचें मुफ्त में कीं।

हजारीबाग :  जिले के प्रमुख और विश्वसनीय स्वास्थ्य संस्थानों में से एक आरोग्यम अस्पताल द्वारा शुक्रवार को आयोजित निःशुल्क हृदय जांच शिविर  संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होकर देर दोपहर करीब 4: 00 बजे तक चला,  जिसके दौरान अस्पताल परिसर में लगातार मरीजों का आवागमन बना रहा। केवल शहर ही नहीं,  बल्कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग जांच के लिए पहुंचे और डेढ़ सौ से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ उठाया।

शिविर में ईसीजी,  ब्लड शुगर,  बीपी,  पल्स सहित हृदय संबंधी सभी आवश्यक जांचें पूर्णतः निःशुल्क की गईं। साथ ही हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श और इलाज भी उपलब्ध कराया गया। मरीजों ने अस्पताल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आरोग्यम अस्पताल में मिलने वाली सुविधा और विशेषज्ञ देखरेख ग्रामीण इलाकों में रहने वाले मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी है। ऐसे शिविर नियमित रूप से होने चाहिए।

शिविर का संचालन हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन सिन्हा एवं डॉ. रवि रंजन की विशेषज्ञता और देखरेख में किया गया,  जिससे मरीजों को सटीक जांच व गुणवत्तापूर्ण उपचार प्राप्त हो सका। दोनों चिकित्सकों ने मरीजों को हृदय स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए और नियमित जांच की अनिवार्यता पर जोर दिया। अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में समय पर जांच और जागरूकता ही जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। आरोग्यम अस्पताल समाज हित में भविष्य में भी इसी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा।

वहीं अस्पताल के प्रशासक जया सिंह ने बताया कि आरोग्यम अस्पताल हमेशा से जनसरोकार और स्वास्थ्य जागरूकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता आया है। निःशुल्क हृदय जांच शिविर का उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना और हृदय रोगों को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाना है। शिविर को सफल बनाने में अस्पताल के डॉक्टरों,  नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अस्पताल  ने सभी सहयोगियों तथा आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया है और भविष्य में और भी बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

यह भी पढ़ें जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Related Posts

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ