अमेरिका आज भी भारत से 25 वर्ष आगे: वैज्ञानिक प्रो शंकराचार्य
अमेरिका और भारत के तकनीकी अंतर पर चर्चा
विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा चतरा स्थित महिला महाविद्यालय और मॉडल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए अमेरिका से वैज्ञानिक प्रो शंकराचार्य का ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें बॉटनी, जूलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और करियर मार्गदर्शन पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
हजारीबाग : शिक्षकों की घोर कमी के बावजूद विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का एक और नायाब प्रयोग विभावि के द्वारा शनिवार को किया गया। वह भी चतरा जैसे सुदूर क्षेत्र में स्थापित महिला महाविद्यालय और मॉडल महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए। हजारीबाग के अन्नदा महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा विभावि, हजारीबाग के विज्ञान विषय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिए।

आज के व्याख्यान का प्रारंभ कुलपति प्रो चन्द्र भूषण शर्मा के संबोधन से हुआ। कुलपति के द्वारा डॉ शंकराचार्य का परिचय एवं स्वागत किया गया। बताया कि ये अपना बहुमूल्य समय निकालकर झारखंड राज्य के चतरा जैसे पिछड़े हुए जिले के मॉडल कॉलेज में ऑनलाइन व्याख्यान देने के लिए अपनी सहमति दी है।
डॉ० शंकराचार्य द्वारा मुख्यतः वनस्पति विज्ञान (Botany) तथा जंतु विज्ञान (Zoology) विषय की पढ़ाई कैसे करें, कहाँ से करे तथा सूचना एवं प्रोद्यौगिकी (ICT) के माध्यम से इसका उपयोग कैसे करे, इन विषयों पर, विस्तार से जानकारी दिया। कृत्रिम बुद्धिमता (Artificial Intelligence) तथा करियर के विषयों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने आगे बताया कि ज्ञान तथा तकनीक में अमेरिका से भारत 25 वर्ष पीछे है। इस समय-अंतराल को पाटना अति आवश्यक है।
शिक्षक तथा विद्यार्थियों ने समय-समय पर कई प्रश्न पूछे। ऋषि केशरी, आरती कुमारी, मंतशा प्रवीण, नीलिमा कुमारी समेत कई छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का संतोषप्रद अंदाज में निवारण किया।
अंत में प्राचार्य डॉ मनीष दयाल ने डॉ शंकराचार्य, कुलपति महोदय, महिला महाविद्यालय की शोभा कुजूर, मॉडल कॉलेज की डॉ ऋचा गोयल, अन्नदा कॉलेज के डॉ आकाश गोरायः के अलावे प्रवीर कुमार सिंह, शशि मित्तल, अंकज सिन्हा, बजरंग कुमार आदि को अहम योगदान के लिए साधुवाद दिया।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
